4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमिर खान के धमकी केस में नया ट्विस्ट! फॉरेंसिक जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आवाज हुई कंफर्म

Aamir Khan Threat Case: आमिर खान धमकी मामले में नया खुलासा सामने आया है। फॉरेंसिक जांच में वायरल ऑडियो की आवाज लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी बताई जा रही है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Aug 04, 2026

Aamir Khan Threat

डेथ थ्रेट केस: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (सोर्स: आईएएनएस)

Aamir Khan Threat Case Update:बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से जुड़े धमकी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हुए धमकी भरे ऑडियो की फॉरेंसिक जांच की गई। जिसमें पता चला की ये धमकी फेक नहीं बल्कि आवाज सच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरजू बिश्नोई से मेल खाती है। ऐसे में यह ताजा मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। आमिर खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि धमकी भेजने के लिए स्वीडन के VPN और Tor ब्राउजर जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसियां मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में आगे कौन-कौन से नए खुलासे सामने आते हैं।

सबक सिखा देंगे- आरजू बिश्नोई

बता दें कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुई थी। इस ऑडियो में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया था। उसने अभिनेता आमिर खान को धमकी दी थी कि अगर तुम नहीं माने तो सबक सिखा देंगे। ऐसे में मामला सामने आते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने दी? इसके पीछे कौन लोग हैं?

ऑडियो किसने बनाया?

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ऑडियो वास्तव में आरजू बिश्नोई ने रिकॉर्ड किया था या किसी और ने उसका नाम इस्तेमाल किया। जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि इस ऑडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इसे वायरल करने में किन-किन लोगों की भूमिका रही। इस मामले में मुंबई पुलिस, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। डिजिटल रिकॉर्ड, इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

आमिर खान को क्यों दी थी धमकी…समझिए पूरा मामला

दरअसल, यह विवाद आमिर खान की 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से हुई शादी के बाद शुरू हुआ। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत सिविल मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ लोगों और नेताओं ने आमिर पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जबकि कुछ संगठनों ने विरोध भी किया। आमिर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया और उनकी सभी शादियां कानून के तहत सिविल मैरिज के जरिए हुई हैं।

आमिर खान ने अपनी पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी। दोनों का 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से शादी की थी। दोनों साल 2021 में अलग हो गए थे। पहली शादी से उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं जबकि किरण राव से उनका बेटा आजाद है।