
16 किलो वजन घटाने के बाद बोले सलमान खान, भाई सोहेल ने भी दिखाए Abs (सोर्स: एक्टर इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट और गंगा चौधरी एक्स यूजर
Salman Khan Weight Loss : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है। यह बात उन्होंने रियलिटी शो 'Alliance' के फिनाले वीक में अपने भाई सोहेल खान से बातचीत के दौरान कही। दोनों भाइयों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल क्लिप में सलमान खान, सोहेल से कहते हैं कि उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है। इसके जवाब में सोहेल अपने Abs दिखाते हुए बताते हैं कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है।
इस पर सलमान मुस्कुराते हुए कहते हैं, "मैं 16 किलो वजन कम कर चुका हूं।" सलमान का यह बयान सामने आने के बाद फैंस उनकी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
सलमान खान का यह खुलासा ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले मुंबई में ‘झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण’ (Slum Rehabilitation Authority) (SRA) के एक आधिकारिक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई थी।
कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई फैंस ने उनकी बदली हुई शारीरिक बनावट को लेकर चिंता जताई थी। कुछ यूजर्स ने कहा था कि अभिनेता पहले की तुलना में काफी दुबले नजर आ रहे हैं।
अब सलमान खान के ताजा बयान से साफ हो गया है कि उनका वजन घटना किसी अफवाह का हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस जर्नी का परिणाम है। हालांकि अभिनेता ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किस वजह से या किस फिटनेस प्लान के तहत 16 किलो वजन कम किया।
वहीं, सोहेल खान ने भी 12 किलो वजन घटाने की जानकारी देकर संकेत दिया कि दोनों भाई इन दिनों अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सलमान के नए ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।
वहीं बॉलीवुड अभिनेता और सलमान खान के भाई अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं…उनकी पहली फिल्म 'फुटपाथ' शुरू होने से पहले ही बंद हो गई थी। इसके चलते उनका डेब्यू टल गया। इसी दौरान उन्होंने अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'खिलाड़ी' का ऑफर भी छोड़ दिया था। इसके बाद कई और प्रोजेक्ट अधूरे रह गए।
साल 1996 में आई फिल्म 'दरार' ने अरबाज खान की किस्मत बदल दी। इसमें उनके नेगेटिव किरदार को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड मिला। बाद में उन्होंने निर्माता के रूप में 'दबंग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई और 'दबंग 2' का निर्देशन भी किया। निजी जिंदगी में भी अरबाज काफी चर्चा में रहे। पहले उनकी शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी और अब उन्होंने शूरा खान से शादी की है। आज अरबाज एक सफल अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के तौर पर पहचाने जाते हैं।
Updated on:
03 Aug 2026 07:58 pm
Published on:
03 Aug 2026 07:58 pm
