3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को मां और पाकिस्तान को मौसी कहकर बुरे फंसे सनी देओल, ‘बंटवारा’ के रिलीज से पहले लोग करने लगे ट्रोल

Sunny Deol Pakistan Remark: हाल ही में फिल्म 'बंटवारा' के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने कुछ ऐसा कह दिा जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर बवाल देखने को मिल रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Sunny Deol Pakistan Remark

सनी देओल ने पाकिस्तान पर क्या कहा जो हो गईं ट्रोल ( फोटो सोर्स- Twitter/Lonely_prabh)

Sunny Deol Pakistan Remark: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पटना में आयोजित प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान को भारत की "मौसी" बताया। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने उनके बयान को ऐतिहासिक संदर्भ में देखने की भी अपील की।

क्या कहा था सनी देओल ने?

फिल्म के प्रचार के दौरान एक पत्रकार ने सनी देओल से पूछा कि वह पाकिस्तान को एक देश के रूप में कैसे देखते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा कि पहले दोनों देश एक ही थे। उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनके अनुसार भारत मां है और पाकिस्तान उसी से बना है, इसलिए वो 'मौसी' की तरह है। सनी ने यह भी कहा कि दोनों देशों के लोगों का इतिहास और रिश्ते कहीं न कहीं जुड़े हुए हैं।

सनी देओल का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इसे भारत-पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों के संदर्भ में अनुचित बताया।

सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रियाएं

सनी देओल के बयान के वायरल होने के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने पाकिस्तान को लेकर बेहद नरम रुख अपनाया है। कई यूजर्स ने उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर भी टिप्पणियां कीं और दावा किया कि इस बयान का असर फिल्म पर पड़ सकता है।

कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि मौजूदा भारत-पाकिस्तान संबंधों को देखते हुए ऐसी टिप्पणी लोगों की भावनाओं को आहत कर सकती है। वहीं कुछ लोगों ने अभिनेता का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को पूरे संदर्भ में सुना जाना चाहिए और उसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

14 अगस्त को रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'

सनी देओल की यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में विभाजन के दौर में एक परिवार के संघर्ष, विस्थापन और भावनात्मक दर्द को दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म के जरिए सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी करीब तीन दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले दोनों ने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सफल फिल्में दी थीं।

प्रमोशन से पहले पटना साहिब में टेका मत्था

फिल्म के प्रचार अभियान के दौरान सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ बिहार के तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब भी पहुंचे। दोनों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थल पर मत्था टेककर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

फिलहाल सोशल मीडिया पर सनी देओल का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर इसे लेकर विवाद जारी है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि 14 अगस्त को रिलीज होने वाली 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग