3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khan Brothers Family Drama: ‘तुम अब सीमा की सुन रहे हो?’, सीमा सजदेह के साथ सोहेल खान के तलाक पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Salman Khan On Sohail Khan Divorce: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एलायंस में सोहेल खान के सीमा के साथ तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। क्या कुछ कहा है सलमान खान ने, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Salman Khan On Sohail Khan Divorce

सलमान ने सोहेल के तलाक पर क्या कहा (फोटो सोर्स- IMDb)

Salman Khan On Sohail Khan-Seema Sajdeh Divorce: अभिनेता सलमान खान अपने परिवार के प्रति हमेशा सुरक्षात्मक रवैया अपनाने के लिए जाने जाते हैं। खासकर दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ उनका रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। अब पहली बार सलमान ने छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के तलाक को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि रिश्ता टूटने के बाद सोहेल ने जितना दर्द सहा, उसे बहुत कम लोग समझ पाए।

हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान सलमान खान की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। शुरुआत में ऐसा लगा कि वो शो को होस्ट करने आए हैं, लेकिन बाद में पता चला कि उनका मकसद अपने भाई सोहेल खान से मुलाकात करना था। इसी बातचीत के दौरान दोनों भाइयों ने निजी जिंदगी से जुड़े कई भावुक पहलुओं पर चर्चा की।

सलमान ने सोहेल के दर्द का किया जिक्र

बातचीत के दौरान सलमान खान ने सोहेल से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि क्या वह आज भी सीमा की बात मानते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक भाई होने के नाते वो जानते हैं कि तलाक के दौर में सोहेल किन परिस्थितियों से गुजरे। उनके मुताबिक, रिश्ता बचाने के लिए सोहेल ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि रिश्ता आगे नहीं चल पाया।

सलमान ने यह भी संकेत दिया कि परिवार के बेहद करीब होने के कारण उन्होंने उस मुश्किल दौर को बहुत करीब से देखा है। उनके बयान से साफ झलकता है कि वह आज भी अपने भाई के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सोहेल ने भी खुद को माना जिम्मेदार

शो में अभिनेता कुणाल खेमू ने जब सोहेल खान से पूछा कि पूर्व पत्नी सीमा को दोबारा मंच पर देखकर कैसा महसूस हो रहा है, तो सोहेल ने बेहद शांत और परिपक्व जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सीमा के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 25 साल बिताए हैं और वह इस रिश्ते का सम्मान करते हैं।

सोहेल ने यह भी स्वीकार किया कि अगर उनके वैवाहिक जीवन में कोई कमी या गलती रही, तो उसकी जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया, जहां कई लोगों ने उनके रवैये की सराहना की।

25 साल बाद टूटा था रिश्ता

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, निर्वाण और योहान। लंबे वैवाहिक जीवन के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और कई मौकों पर साथ भी नजर आते हैं।

सीमा सजदेह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। वहीं सोहेल खान भी अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखते दिखाई देते हैं।

सलमान के बयान ने बढ़ाई चर्चा

सलमान खान का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे भाई के प्रति उनके समर्थन के रूप में देख रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि तलाक जैसे निजी मामलों में दोनों पक्षों का सम्मान किया जाना चाहिए।

फिलहाल सलमान, सोहेल और सीमा की ओर से इससे आगे कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह साफ है कि यह मामला उनके निजी जीवन से जुड़ा है और दर्शकों की दिलचस्पी का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग