4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mirzapur फिल्म में दिखेगा बीना भाभी का नया पैंतरा; रसिका दुग्गल बोलीं- दर्शकों को चौंकाएगा पूरा किरदार

Rasika Dugal break silence on Mirzapur: अभिनेत्री रसिका दुग्गल 'मिर्जापुर: द मूवी' में बीना त्रिपाठी के रूप में वापसी कर रही हैं। अब उन्होंने फिल्म में अपने किरदार और महिलाओं को लेकर कई बातें बताई हैं। लोग वेब सीरीज के बाद अब फिल्म देखने के लिए काफी बेताब हैं।
2 min read
Google source verification
Rasika Dugal break silence on Mirzapur The Movie her character beena tripathi said Real women are contradictory

रसिका दुग्गल ने फिल्म मिर्जापुर पर की बात (Photo Source- @InsideBoxOffice)

Rasika Dugal Mirzapur The Movie: अमेजन प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' की बड़ी सफलता के बाद अब यह फिल्म के रुप में भी सिनेमाघरों में आने वाली हैं। जिसका नाम 'मिर्जापुर: द मूवी' रखा गया है। वेब सीरीज के फैंस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में मुन्ना भाईया की वापसी और गुड्डू पंडित संग उनकी जंग देखने को मिलेगी। वहीं, अभिनेत्री रसिका दुग्गल एक बार फिर अपने चर्चित और चालाक किरदार 'बीना त्रिपाठी' उर्फ 'बीना भाभी' के रूप में वापसी कर रही हैं। हाल ही में रसिका दुग्गल ने अपने किरदार की विशेषताओं और कठिनाईयो को लेकर खुलकर बात की।

मिर्जापुर फिल्म और किरदार पर रसिका दुग्गल का बयान

रसिका दुग्गल ने मिड डे से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 'मिर्जापुर' में अपने बीना त्रिपाठी के किरदार को लेकर जो दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय रहा है उसपर बयान दिया है। रसिका ने कहा, "मुझे बीना का किरदार इसलिए पसंद है क्योंकि वह किसी बने-बनाए ढर्रे में फिट नहीं होती। वह परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालती है, सत्ता और ताकत के लिए मोलभाव करती है, मुश्किल निर्णय लेती है और दर्शकों को चौंकाती है। फिल्म में बीना के किरदार को फिर से निभाना काफी अच्छा रहा है और फिल्म में मेरा किरदार एक बार फिर बेहद चौंकाने वाला होगा। जो लोगों को पसंद आने वाला है।

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने बदली महिलाओं की परिभाषा

रसिका दुग्गल ने इस बात पर भी जोर दिया कि 'मिर्ज़ापुर' की महिला किरदारों ने पर्दे पर 'मजबूत महिला' की सोच को बदला है। उन्होंने समझाया कि महज ताकत ही किसी महिला की पहचान नहीं हो सकती। असल जीवन में महिलाएं काफी अलग होती हैं जिन्हें समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती। वह एक ही समय में इमोशनल हो सकती हैं और अगले ही पल रणनीतिक फैसले भी ले सकती हैं। वह दयालु होने के साथ-साथ नैतिक रूप से मुश्किल और अलग रास्ते भी चुन सकती हैं और फिल्म में इस बार जनता के लिए काफी कुछ अलग और अच्छा होगा।

फिल्म 'मिर्जापुर' का टीजर

'मिर्जापुर: द मूवी' की स्टार कास्ट

साल 2018 में शुरू हुई 'मिर्जापुर' सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं जिन्हें जनता ने बेहद पसंद भी किया है। अब यह इस फ्रैंचाइज की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा के लेखन में बन रही इस फिल्म में शो के और बड़े कलाकार भी वापसी कर रहे हैं।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), और दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी) की वापसी हो रही है। इनके साथ ही श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, अभिषेक बनर्जी, शीबा चड्ढा, हर्षिता गौर, सोनल चौहान और अनंग्शा बिस्वास भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' द्वारा अमेजन एमजीएम स्टूडियो के सहयोग से किया जा रहा है।