5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉलीवुड स्टार ब्रैडली कूपर-जीजी हदीद के रिश्ते में नया मोड़! पहनी मैचिंग रिंग्स…क्या जल्द करेंगे शादी?

Cooper-Gigi Wedding Rumours: हॉलीवुड स्टार ब्रैडली कूपर और गिगी हदीद की मैचिंग रिंग्स ने शादी की अफवाहों को हवा दे दी है। दोनों पेरिस में साथ नजर आए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 04, 2026

SUPER MODEL GIGI-NEWS

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैडली कूपर और सुपरमॉडल जीजी हदीद (सोर्स: Celeb paparazzi एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Bradley Cooper-Gigi Hadid Wedding Rumours: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैडली कूपर और सुपर-मॉडल जीजी हदीद एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वजह है उनकी उंगलियों में नजर आईं मैचिंग रिंग्स।

पेरिस में एक साथ नजर आए इस कपल को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ने वाले हैं। हालांकि, अभी तक ब्रैडली या जीजी की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पेरिस में दिखीं मैचिंग रिंग्स

ब्रैडली कूपर और जीजी हदीद हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में साथ दिखाई दिए। दोनों एक कैजुअल लुक में नजर आए। जीजी ने सफेद टॉप के साथ जींस पहनी हुई थी, जबकि ब्रैडली कूपर टी-शर्ट, एथलेटिक पैंट और कैप में दिखे। इस दौरान दोनों की बाईं हाथ की उंगली में एक जैसी पतली रिंग दिखाई दी।

इसके बाद से ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि कहीं यह कपल गुपचुप तरीके से शादी तो नहीं कर चुका है। दोनों को जिम से निकलते समय हाथ पकड़े भी देखा गया। बाद में दोनों पेरिस के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए भी पहुंचे, जहां उनकी रिंग्स ने सबका ध्यान खींचा।

2023 से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

बता दें ब्रैडली कूपर और जीजी हदीद के रिश्ते की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी। दोनों को पहली बार न्यूयॉर्क सिटी में डिनर डेट के दौरान साथ देखा गया था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखने की कोशिश की है। गिगी ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए कहा था कि एक अच्छे रिश्ते के लिए यह समझना जरूरी है कि आप क्या चाहते हैं और क्या डिजर्व करते हैं? तब उन्होंने अपने रिश्ते को खुशहाल और रोमांटिक बताया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।

शादी और परिवार को लेकर पहले भी हुई थी चर्चा

ब्रैडली कूपर और जीजी हदीद के रिश्ते में शादी की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। साल 2025 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ब्रैडली कूपर जीजी के साथ शादी और बच्चों के बारे में सोच रहे हैं। दोनों पहले से ही माता-पिता हैं। जीजी की बेटी खाई है, जो उनके एक्स पार्टनर जेन मलिक से है। वहीं ब्रैडली कूपर की बेटी ‘ली’ है, जो उनकी एक्स पार्टनर इरीना शायक से है। हाल ही में ब्रैडली ने 2026 मेट गाला में जीजी को सपोर्ट करने के लिए सरप्राइज अपीयरेंस दी थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। फिलहाल मैचिंग रिंग्स ने एक बार फिर इस कपल को सुर्खियों में ला दिया है और फैंस उनकी अगली खबर का इंतजार कर रहे हैं।