
सिंगर कैटी पेरी (Photo Source- Katy Perry Instagram)
Katy Perry White House Firework song controversy: मशहूर सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) बेहद गुस्से में नजर आई हैं। उन्होंने अपने फेमस गाने 'फायरवर्क' (Firework) का इस्तेमाल सैन्य हमलों के वीडियो में करने पर अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House) की कड़ी आलोचना की है। कैटी पेरी ने साफ किया है कि उनके इस सुपरहिट गाने का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना किया गया है, जो इस गाने के मूल संदेश और भावना से पूरी तरह अलग है। आइये जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला...
विवाद की शुरुआत तब हुई जब व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक टिकटॉक (TikTok) अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में 2010 के हिट गाने 'फायरवर्क' की फेमस लाइन "बूम, बूम, बूम" के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ब्लैक-एंड-व्हाइट बॉम्बिंग यानी बमबारी की फुटेज दिखाई गई थी। इस क्लिप के साथ कैप्शन लिखा गया था- "ईरान को चेतावनी दी गई है।" इसी को लेकर सिंगर ने कड़ा एचराज जताया है। उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
सैन्य हमलों की तस्वीरों के साथ अपने गाने का इस्तेमाल देखकर 41 साल की पॉप स्टार कैटी पेरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कैटी पेरी ने लिखा, "मैं व्हाइट हाउस के टिकटॉक अकाउंट पर मिलिट्री स्ट्राइक के वीडियो में अपने गाने 'फायरवर्क' का इस्तेमाल देखकर बहुत हैरान और गुस्से में हूं। मैंने इसके लिए अपनी सहमति नहीं दी थी, मुझसे पूछा तक नहीं गया, और मैं इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करती।"
कैटी पेरी ने आगे कहा, "मैंने यह गाना उन लोगों के लिए उम्मीद, मानसिक संबल और आंतरिक शक्ति के रूप में लिखा था जो अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। आत्म-सम्मान और प्रोत्साहन देने वाले मैसेज का इस तरह हथियारीकरण करना और इसे हिंसा का साउंडट्रैक बनाना मेरे गाने का अपमान है। मेरा म्यूजिक लोगों को जोड़ने के लिए है, युद्ध का जश्न मनाने के लिए नहीं।"
कैटी पेरी एक फेमस अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग-राइटर हैं। वह वैश्विक पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा और जाना-माना नाम हैं। 2010 के एल्बम 'टीनेज ड्रीम' का उनका यह गाना उनके करियर के सबसे बड़े हिट्स में से एक है, जो बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट पर लगातार चार हफ्तों तक नंबर 1 पर रहा था।
वहीं, कैटी पेरी अकेली स्टार नहीं हैं जिन्होंने बिना अनुमति राजनीतिक और सैन्य अभियानों में अपने गानों के इस्तेमाल का विरोध किया है। इससे पहले जून में पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे ने अपने गाने 'बाय' और सिंगर केशा ने अपने गाने 'ब्लो' का टिकटॉक वीडियोज में इस्तेमाल किए जाने पर व्हाइट हाउस प्रशासन की सार्वजनिक आलोचना की थी।
Updated on:
26 Jul 2026 12:56 pm
Published on:
26 Jul 2026 12:56 pm
