24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Johnny Depp का 8 साल बाद हॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक, अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘Ebenezer’ का ट्रेलर आउट

Ebenezer Movie Trailer Out: अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘एबेनेजर: एक क्रिसमस कैरोल’ के जरिए 8 साल बाद हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 24, 2026

Johnny Depp Ebenezer Movie Trailer Out

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप। अपकमिंग हॉरर फिल्म 'Ebenezer' का एक सीन (सोर्स: LamiaDepp एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Johnny Depp Ebenezer Movie Trailer Out: हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी अपकमिंग हॉरर फिल्म 'Ebenezer: A Christmas Carol' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई। डेप का डरावना अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

स्क्रूज बनकर जॉनी डेप ने चौंकाया

फिल्म में जॉनी डेप मशहूर किरदार एबेनेजर स्क्रूज की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका पूरी तरह बदला हुआ लुक देखने को मिलता है। काला लंबा कोट, टॉप हैट और गंभीर अंदाज उनके किरदार को देखते बन रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में ही वह कहते हैं- वापस आकर अच्छा लगा। यह डायलॉग फैंस के लिए खास सरप्राइज बन गया। फिल्म में स्क्रूज को क्रिसमस से नफरत करने वाला और चिड़चिड़ा इंसान दिखाया गया है, जिसकी जिंदगी में डरावनी आत्माओं की एंट्री सब कुछ बदल देती है।

ट्रेलर में दिखी हॉरर और इमोशन की झलक

फिल्म का ट्रेलर हॉरर, ड्रामा और इमोशन का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है। स्क्रूज का सामना क्रिसमस पास्ट की आत्मा से होता है। वहीं बॉब क्रैचिट के साथ उसकी तकरार भी देखने को मिलती है। मार्ले के साथ उसके टकराव की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है। फिल्म में डेज़ी रिडले, सैम क्लैफ्लिन, रूपर्ट ग्रिंट, इयान मैककेलन, एंड्रिया राइजबोरो, चार्ली मर्फी और आर्थर कोंटी जैसे कई बड़े एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे। पूरी कहानी चार्ल्स डिकेंस के मशहूर उपन्यास 'A Christmas Carol' पर आधारित है, लेकिन इसे नए अंदाज में पेश किया गया है।

कॉमिक-कॉन में भी जॉनी डेप ने किया सरप्राइज

इसके अलावा ट्रेलर में दिखाया गया है कि आधी रात एक चर्च के ऊपर रात में कौआ बैठा होता है। दृश्य डरावना होता है। इसके ठीक बाद जॉनी डेप गुस्से में कब्रिस्तान से आते दिखाई देते हैं। उनकी एंट्री डरावनी होती है। ट्रेलर काफी खतरनाक है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी तगड़ी है। बता दें टी वेस्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा जॉनी डेप जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'Day Drinker' में भी नजर आएंगे। ऐसे में साफ है कि हॉलीवुड का यह स्टार एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।