2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 साल के YouTuber की फिल्म ‘Obsession’ ने रचा इतिहास, अब बड़े ट्विस्ट के साथ OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए है तैयार

Obsession OTT Release: 2026 की सुपरहिट हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'Obsession' इन दिनों हर तरफ चर्चा बटोर रही है। कम बजट की ये फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म्स Prime Video और Apple TV पर डिजिटली रिलीज हो गई है लेकिन दर्शकों के लिए है बड़ा कैच।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 02, 2026

Obsession OTT Release

7 करोड़ में बनी ‘Obsession’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास। (फोटो सोर्स: IMDb)

Curry Barker Obsession OTT Release: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की इन दिनों हर तरफ चर्चा बटोर रही है। करी बार्कर की ये हॉरर फिल्म तकरीबन 7 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है, लेकिन इसकी कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। ये फिल्म हॉरर फिल्मों के ट्रेंड को पीछे छोड़ते हुए इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। अब तो 'ऑब्सेशन' OTT पर भी स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, लेकिन हॉरर थ्रिलर लवर्स के लिए इसके OTT स्ट्रीम में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आ रहा है। आइये जानते हैं क्या है वो ट्विस्ट।

फैंस अब OTT पर देख सकते हैं 'Obsession'

हॉरर फिल्म लवर्स के लिए ये एक अच्छी खबर है कि 'ऑब्सेशन' अब स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। पहली बार फिल्म बनाने वाले करी बार्कर के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब OTT पर आ गई है। इसने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि, 'ऑब्सेशन' के डिजिटल डेब्यू को लेकर एक ट्विस्ट भी है।

'ऑब्सेशन' का डिजिटल डेब्यू

'ऑब्सेशन', जो इस साल की सबसे बड़ी हॉरर सरप्राइज फिल्मों में से एक बन गई, अब प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने और रेंट पर लेने के लिए उपलब्ध है। इंटरनेशनल लेवल पर, प्लेटफॉर्म ने 'ऑब्सेशन' को खरीदने के लिए 24.99 डॉलर और किराए पर लेने के लिए 19.99 डॉलर की कीमत तय की है। बता दें कि फिल्म अभी OTT प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ़्त में उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि मेकर्स इस महीने के आखिर में इसकी पूरी स्ट्रीमिंग रिलीज की घोषणा करेंगे। लेकिन रिलीज की तारीख अभी तय नहीं है।

फिलहाल, जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए थे, उन्हें एप्पल टीवी या प्राइम वीडियो पर इसे किराए पर लेकर या खरीदकर देखना होगा। लेकिन एक अच्छी खबर भी है। फिल्म की डिजिटल रिलीज में बिहाइंड-द-सीन्स और बार्कर की डायरेक्टर कमेंट्री भी बोनस कंटेंट के रूप में शामिल होगी, जैसे कि । DVD, ब्लू-रे और 4K UHD पर फिजिकल मीडिया रिलीज 14 जुलाई को होनी है और इसके पीकॉक पर भी स्ट्रीम होने की उम्मीद है।

हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के बारे में

Curry Barker द्वारा लिखित, डायरेक्ट और एडिट की गई फिल्म 'ऑब्सेशन' में माइकल जॉनस्टन ने बेयर नाम के लड़के का किरदार निभाया है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है। एक दी वो एक रहस्यमयी खिलौना खरीदता है, जो उसकी बचपन की दोस्त निक्की (इंडे नवरेट) को उससे प्यार करने पर मजबूर कर देता है। लेकिन इसके बाद डरावनी और खौफनाक घटनाएं शुरू हो जाती हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और 15 मई को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं।

'ऑब्सेशन' को 15 मई को फोकस फीचर्स द्वारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, साल की सबसे चौंकाने वाली बॉक्स ऑफिस सफलता की कहानी बनकर उभरी। सिर्फ 7 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और हफ्तों तक लोगों की बातचीत (वर्ड-ऑफ़-माउथ) के जरिये इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई।

भारत में रिलीज से पहले CBFC ने काटे कई सीन्स

भारत में इस बात की आलोचना हुई कि CBFC ने फिल्म ऑब्सेशन में बहुत ज्यादा काट-छांट की थी, जिसमें दो अहम सीन हटाना भी शामिल था; इनमें से एक सीन में फिल्म की सबसे चौंकाने वाली मौतों में से एक दिखाई गई थी। इतनी काट-छांट के बावजूद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग