7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“काम नहीं ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ का मिला टैग” कपिल शर्मा की प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस का फूटा गुस्सा, बोलीं- महिला पर ही उठते हैं सवाल

Preeti Simoes Kapil Sharma: कपिल शर्मा की 'एक्स-गर्लफ्रेंड' के रूप में पहचाने जाने पर प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि कैसे मीडिया के ऐसे लेबल एक महिला की अपनी कड़ी मेहनत और प्रोफेशनल पहचान पर हावी हो जाते हैं।
2 min read
Google source verification
Preeti simoes break silence on called kapil sharma ex girlfriend tag said why judge women

प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने दिया बयान (Photo Source- spotboye)

Preeti Simoes Kapil Sharma ex girlfriend statement: कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका कोई कमेंट नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ हैं। प्रीति सिमोस ने उनकी 'एक्स-गर्लफ्रेंड' के रूप में बार-बार पहचाने जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रीति ने खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने हुए कहा कि ऐसे लेबल अक्सर किसी महिला की खुद की बनाई प्रोफेशनल पहचान पर हावी हो जाते हैं। प्रीति सिमोस ने बताया कि जब हम अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं उसके बाद भी मीडिया हेडलाइंस में लंबे समय तक कपिल शर्मा के पुराने कथित रिश्ते से जोड़कर ही पहचाना जाता रहा, जो कि काफी परेशान करने वाला था।

प्रीति सिमोस ने की पर्सनल लाइफ पर बात

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे सुपरहिट शोज के पीछे मुख्य क्रिएटिव फोर्स रहीं प्रीति सिमोस ने समाचार पत्र 'फ्री प्रेस जर्नल' से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मेहनत के बजाय हमेशा 'किसी की गर्लफ्रेंड' या 'एक्स-गर्लफ्रेंड' के रूप में ही दर्शाया गया। प्रीति ने कहा, "बहुत लंबे समय तक मुझे सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड के तौर पर जाना गया। फिर ब्रेकअप के बाद मैं हर हेडलाइन में किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड बन गई। इसका मेरे काम या काबिलियत से कोई लेना-देना नहीं था। मीडिया का एक हिस्सा सोचता है कि लोग सिर्फ बड़े नामों को देखकर ही क्लिक करेंगे, जबकि दर्शकों को सिर्फ काम में दिलचस्पी होती है।"

'गर्लफ्रेंड' और 'एक्स-गर्लफ्रेंड' का टैग छीन लेता है स्वतंत्रता

प्रीति सिमोस का इस बात पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा, "कैसे समाज और मीडिया दो लोगों के निजी रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगता है। उन्होंने कहा कि दो एक्स पार्टनर आज भी अच्छे दोस्त रह सकते हैं या पेशेवर तौर पर सम्मान के साथ काम कर सकते हैं। लेकिन, जब भी कोई रिश्ता टूटता है तो लोग हमेशा यही मान लेते हैं कि महिला की ही गलती रही होगी। 'गर्लफ्रेंड' और 'एक्स-गर्लफ्रेंड' का ये एक टैग किसी भी महिला के स्वतंत्र वजूद को दबा देता है।"

कपिल शर्मा ने की थी प्रीति संग रिश्ते पर बात

वहीं, कपिल शर्मा का एक पुराना इंटरव्यू भी है जिसमें उन्होंने प्रीति सिमोन और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह आज भी प्यार करते हैं और वह अच्छे दोस्त हैं। कपिल ने आगे बताया कि कभी-कभी जिंदगी में आपको समझ नहीं आता कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत है। मैं बड़े-बड़े फैसले ऐसे ही ले लेता हूं और कमियां मुझमें काफी हैं।

शानदार करियर और कपिल शर्मा की पर्सनल लाइफ

प्रीति सिमोस टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह 'आखिरी सच', 'दिल दियां गल्लां', 'कानपुरवाले खुरानाज़', 'गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान' और यूट्यूब पर सुनीता आहूजा के टॉक शो जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस कर चुकी हैं। वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दिसंबर 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। आज वह दो बच्चों- बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के पिता हैं और अपनी पारिवारिक जिंदगी में बेहद खुश हैं।

,