
श्रेया कालरा की ट्रॉफी पर विवाद (Photo Source- @BollyJalwa)
Shreya Kalra Lock Upp Season 2 trophy controversy: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को अपना विजेता मिल चकुा है। श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला,जिसमें सभी के वोट पाकर श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जहां हर कोई इस जीत का जश्न मना रहा था वहीं एक नया विवाद छिड़ गया है। फिनाले की तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स जैसे ही सामने आए सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। जनता कहने लगी की श्रेया के साथ धोखा हुआ है। हर कोई शो के मेकर्स से सवाल-जवाब करने लगा। आइये जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है....
5 अगस्त बीती रात लॉक अप 2 का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस दौरान जब शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने श्रेया कालरा को ट्रॉफी सौंपी, तब यह गलती किसी के ध्यान में नहीं आई। लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लोज-अप तस्वीरों ने सबका ध्यान खींच लिया। जूम करके देखने के बाद दर्शकों ने दावा किया है कि श्रेया कालरा को दी गई चमचमाती ट्रॉफी पर 'सीजन 2' की जगह 'लॉक अप सीजन 1' लिखा हुआ है। इस बड़ी चूक के सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस और यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठाने लगे हैं।
नेटिजन्स और शो के फैंस मेकर्स की इस लापरवाही से काफी नाराज़ दिख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने गलती से पहले सीजन की बची हुई ट्रॉफी थमा दी है तो कुछ का मानना है कि यह केवल एक टेम्पररी डिस्प्ले पीस था और असली ट्रॉफी बाद में भेजी जाएगी। वही, एक ने इसे स्क्रिप्टेड शो बताते हुए बेहद शर्मनाक कहा है।
इस विवाद पर एक तर्क यह भी सामने आ रहा है कि 'लॉक अप' का पहला सीजन 'एमएक्स प्लेयर' (MX Player) पर प्रसारित हुआ था, जबकि यह नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) पर आया है। नए प्लेटफॉर्म पर आने के कारण मेकर्स इसे तकनीकी रूप से अपना 'सीजन 1' मान रहे हों। शो के विजेता की घोषणा करते समय होस्ट रितेश देशमुख ने भी इसे 'लॉक अप S1' कहकर ही संबोधित किया था। हालांकि, प्रोडक्शन टीम या मेकर्स की तरफ से इस ट्रॉफी विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
शुरुआत में सोशल मीडिया फैनपेज पर शिवांगी जोशी के जीतने की खबरें उड़ रही थीं, लेकिन आखिर में श्रेया कालरा ने बाजी मार ली। श्रेया ने राम कपूर, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे जैसे दिग्गज दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बनाई और ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम कर ली।
Updated on:
06 Aug 2026 08:29 am
Published on:
06 Aug 2026 08:20 am
