5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘असली गद्दार वही निकला जिस पर किसी को शक नहीं था’, Alliance में कुशाल टंडन ने पलटा पूरा गेम

Alliance reality show: अलायंस में ट्रेटर्स टास्क के दौरान कुशाल टंडन ने सीक्रेट ट्रेटर बनकर सभी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। सोहेल खान, अरसलान गोनी समेत चार खिलाड़ी बाहर हो गए, जबकि कुशाल ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
2 min read
Google source verification
Alliance reality show

अलायंस में ट्रेटर्स टास्क के दौरान कुशाल टंडन बने सेमीफाइनलिस्ट (सोर्स: x-@Filmwindow1/IMDb)

Traitors Task: ग्रैंड फिनाले से पहले रियलिटी शो 'अलायंस' में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ट्रेटर्स टास्क में कुशाल टंडन ने ऐसा माइंड गेम खेला कि किसी कंटेस्टेंट को उन पर शक तक नहीं हुआ। आखिर तक अपनी पहचान छिपाकर उन्होंने न सिर्फ टास्क जीत लिया, बल्कि सीधे सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली। इस टास्क के बाद सोहेल खान, अरसलान गोनी, आगू स्टेनली और वंशज सिंह का जर्नी खत्म हो गया।

एली गोनी के फैसलों से बदला गेम

एपिसोड की शुरुआत सिस्टम अलर्ट से हुई, जिसमें किंग्स और वॉरियर्स अलायंस को अपने दूसरे और तीसरे सेमीफाइनलिस्ट चुनने थे। दोनों टीमों में सहमति नहीं बनने पर फैसला एली गोनी को करना पड़ा। एली ने किंग्स अलायंस से रूही दोसानी को सेमीफाइनलिस्ट चुना।

इसके बाद हंटर्स अलायंस को अपने ही एक सदस्य को बाहर करना था। यहां भी कोई एकमत फैसला नहीं हो सका। एली अपने भाई अरसलान गोनी के खिलाफ नहीं गए और सोहेल खान को भी नहीं हटाया। इस बीच डेजी शाह इमोशनल होकर अलायंस हेडक्वार्टर छोड़ गईं और उनकी जर्नी समाप्त हो गई।

ट्रेटर्स टास्क ने पलटा पूरा खेल

इसके बाद शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट आया। मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, कुल्लू और क्रिस्टल डिसूजा रहस्यमयी 'गद्दार' बनकर पहुंचे और ट्रेटर्स टास्क की घोषणा की। इसके नियम साफ थे, अगर गद्दार आखिरी तक पकड़ा नहीं गया, तो उसे सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा, लेकिन अगर बाकी खिलाड़ी उसकी पहचान कर लेते, तो वे टास्क जीत जाते।

टास्क में सोहेल खान, बाली, आगू स्टेनली, अरसलान गोनी, जैद दरबार, कुशाल टंडन और वंशज सिंह शामिल हुए। खेल शुरू होने से पहले जैद और कुशाल ने अपनी रणनीति बनाई और सोहेल के साथ वंशज को भी उसमें शामिल किया।

सबको बाली पर हुआ था शक लेकिन असली गद्दार निकले कुशाल

टास्क के दौरान जैद दरबार के बाहर होने के बाद सभी खिलाड़ियों का शक बाली पर गया, लेकिन आखिर में खुलासा हुआ कि असली ट्रेटर कुशाल टंडन थे। बता दें, कुशाल ने पूरे गेम में ऐसा ब्लफ खेला कि कोई भी उनकी पहचान नहीं कर सका। इसी जीत के साथ उन्होंने चौथे सेमीफाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली। इस टास्क के बाद आगू स्टेनली, अरसलान गोनी, सोहेल खान और वंशज सिंह शो से बाहर हो गए।

सेमीफाइनल की तस्वीर हुई साफ

अब शो के सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। एली गोनी पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं। उनके अलावा मिनी माथुर, नीति टेलर, रूही दोसानी और कुशाल टंडन सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दरअसल, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मिनी माथुर ने अपने कॉम्पटीटर के तौर पर कुशाल टंडन को चुना, जबकि दूसरे मुकाबले में नीति टेलर और रूही दोसानी आमने-सामने होंगी। अब फाइनल के लिए सिर्फ दो और जगहें बची हैं।