5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘देर रात बॉबी देओल को किया था फोन, उठाते ही पड़ी डांट’, प्रीति जिंटा ने सुनाया सनी देओल का 27 साल पुराना किस्सा

Batwara 1947: 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान प्रीति जिंटा ने सनी देओल से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि देर रात बॉबी देओल को फोन करने पर सनी देओल ने उन्हें डांट दिया था, जिसे उन्होंने अपनी डायरी में भी दर्ज किया था।
2 min read
Google source verification
Preity Zinta and Sunny Deol in Batwara 1947

'बंटवारा 1947' प्रमोशन के दौरान प्रीति जिंटा ने सनी देओल से जुड़ा सुनाया किस्सा (सोर्स: Instagram- tellyreporter)

Preity Zinta and Sunny Deol: आठ साल बाद फिल्म 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल से जुड़ा एक ऐसा पुराना किस्सा सुनाया, जिसने सभी को हंसा दिया। प्रीति ने बताया कि एक बार देर रात बॉबी देओल को फोन करना उन्हें भारी पड़ गया था, क्योंकि कॉल सनी देओल ने उठा लिया था।

देर रात बॉबी को किया था फोन, सनी देओल ने लगाई डांट

फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रीति जिंटा ने मीडिया से बातचीत में देओल परिवार से जुड़ी कई यादें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि लैंडलाइन फोन के दौर में उन्होंने एक रात बॉबी देओल से बात करने के लिए कॉल किया था, लेकिन फोन सनी देओल ने उठा लिया।

प्रीति के मुताबिक, फोन उठाते ही सनी देओल ने गुस्से में कहा, "ये भी कोई टाइम है कॉल करने का?" ये सुनकर वो घबरा गई और डर गई थीं। उन्होंने हंसते हुए बताया कि उस घटना का उन पर इतना असर हुआ था कि उन्होंने अपनी पर्सनल डायरी में भी लिख लिया था कि सनी देओल ने उन्हें डांट दिया। हालांकि, ये किस्सा सुनाते वक्त मंच पर मौजूद सनी देओल भी मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें ये घटना बिल्कुल याद नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी रखी अपनी राय

बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों के लिए सोशल मीडिया का दबाव काफी बढ़ गया है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि पहले स्कूल में कुछ लोग बुली करते थे, लेकिन अब इंटरनेट पर लाखों लोग किसी को भी ट्रोल कर सकते हैं। उनके मुताबिक, ऑनलाइन ट्रोलिंग आज की पीढ़ी के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है।

8 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं एक्ट्रेस

'बंटवारा 1947' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की बैकग्राउंड पर आधारित है और लाहौर में घटित होती है।

फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म असगर वजाहत के फेमस ड्रामा 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित है। इसमें खास बात ये है कि 'बंटवारा 1947' के जरिए प्रीति जिंटा करीब 8 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग