5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये एंटरटेनमेंट नहीं, बीमार कंटेंट है’, रियलिटी शोज पर भड़के महाभारत के कृष्ण सौरभ राज जैन, बोले- ‘TRP के लिए हद पार कर रहे हैं’

Saurabh Raj Jain reality show: महाभारत फेम सौरभ राज जैन ने बिना किसी शो का नाम लिए टीवी रियलिटी शोज के कंटेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि TRP की होड़ में कुछ शो 'बीमार, अमानवीय और एंटरटेनमेंट नहीं' रह गए हैं।
2 min read
Google source verification
Saurabh Raj Jain reality show

रियलिटी शोज पर महाभारत के कृष्ण सौरभ राज जैन का बयान (सोर्स: IMDb)

Reality Show Controversy: रियलिटी शोज के कंटेंट को लेकर एक्टर सौरभ राज जैन ने तीखी नाराजगी जताई है। दरअसल, बिना किसी शो का नाम लिए उन्होंने कहा कि ज्यादा TRP की होड़ में कुछ टीवी रियलिटी शोज मनोरंजन की सीमाएं पार कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके नोट ने कंटेंट की गुणवत्ता और टीवी इंडस्ट्री की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

इन रियलिटी शो को रियलिटी चेक की जरूरत है

सौरभ राज जैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि शुरुआत में उन्हें इस मुद्दे पर चुप रहने की सलाह दी गई थी, क्योंकि इसका उनके प्रोफेशनल काम से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते बोलना जरूरी हो गया। उन्होंने ये लिखा, "रियलिटी शो को रियलिटी चेक की जरूरत है। ये पागलपन है कि TRP के लिए लोग कितना नीचे गिर रहे हैं, ये एंटरटेनमेंट नहीं है।"

सौरभ राज जैन ने आगे कहा कि कुछ शोज में दिखाया जा रहा कंटेंट उन्हें बेहद परेशान करने वाला लगता है। उनके मुताबिक, ये सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि "बीमार, दबाने वाला, अमानवीय और सैडिस्ट" कंटेंट बनता जा रहा है। सौरभ ने सवाल उठाया कि ऐसे कार्यक्रमों के जाने-माने होस्ट इस तरह की चीजों को कैसे होने देते हैं। साथ ही, उम्मीद जताई कि इंडस्ट्री इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत समझेगी।

OTT नहीं, टीवी शोज पर था निशाना

सौरभ राज जैन ने बाद में एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में स्पष्ट किया कि उनका इशारा OTT प्लेटफॉर्म पर आने वाले रियलिटी शोज की ओर नहीं था। उन्होंने लिखा, "TRP टेलीविजन व्यूअरशिप के लिए होती है, OTT के लिए नहीं। समझदार को इशारा काफी है। मेरा मानना है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्किल और आर्ट आधारित कंटेंट होना चाहिए, जो मनोरंजन के साथ वैल्यू भी दे, न कि नियमित बकवास।"

हालांकि उन्होंने किसी शो का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब कई टीवी रियलिटी शोज अपने कंटेंट और फॉर्मेट को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं सौरभ

इसमें मजेदार बात ये है कि सौरभ खुद भी रियलिटी टीवी का हिस्सा रह चुके हैं। वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' और 'नच बलिए 9' जैसे फेमस शोज में नजर आ चुके हैं। फिलहाल वो टीवी शो 'संगममार' में अभिनय कर रहे हैं। सौरभ को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2013 की पौराणिक सीरीज महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने से मिली थी।