5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीता की साड़ी-ब्लाउज विवाद पर रामायण एक्ट्रेस सुरभि दास ने तोड़ी चुप्पी, बोली-लोगों को हर बात में दिक्कत होगी

Ramayana Controversy: 'रामायण: पार्ट वन' के ट्रेलर के बाद साई पल्लवी के सीता लुक पर उठे विवाद के बीच फिल्म की एक्ट्रेस सुरभि दास ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले फिल्म रिलीज होने दीजिए, हर किसी को खुश करना संभव नहीं है।
2 min read
Google source verification
Ramayana Part One

'रामायण' के ट्रेलर के बाद एक्ट्रेस सुरभि दास ने पहली बार प्रतिक्रिया दी (सोर्स: Instagram- drealchapters)

Sai Pallavi Sita Look: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट वन' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ इसके शानदार विजुअल्स, VFX और स्टारकास्ट की तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर सीता के रूप में साई पल्लवी और कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। अब फिल्म में श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सुरभि दास ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लोगों से फिल्म रिलीज होने तक इंतजार करने की अपील की है।

सीता के लुक पर जाने क्या बोलीं सुरभि दास?

जूम को दिए इंटरव्यू में सुरभि दास ने बताया कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर लोगों की अलग-अलग राय होना नॉर्मल है। उनके अनुसार, अगर सीता के किरदार को ब्लाउज के बिना दिखाया जाता, तब भी लोग सवाल उठाते और अब ब्लाउज पहनाने पर भी आलोचना हो रही है।

इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा,"लोगों के पास कहने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होगा और दिक्कत होगी। अगर हम ब्लाउज नहीं पहनाते तो भी सवाल होते और अब पहनाया है तो भी दिक्कत हो रही है। रामायण बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। हर किसी को खुश करना संभव नहीं है। मेरी बस यही अपील है कि पहले फिल्म रिलीज होने दीजिए, उसके बाद तय कीजिए कि फिल्म कैसी है।"

'हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता'

सुरभि दास ने आगे कहा कि फिल्म का स्केल इतना बड़ा है कि दर्शक थिएटर में जाकर पूरी कहानी देखेंगे तो इन छोटी-छोटी बातों पर शायद ध्यान भी नहीं देंगे। उन्होंने ये भी याद दिलाया कि रामायण पर पहले भी कई फिल्में और टीवी शो बन चुके हैं और लगभग हर प्रस्तुति को किसी न किसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ा है।

पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स भी दे चुके हैं इसका जवाब

सुरभि दास से पहले फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरूला भी सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि रामायण करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा महाकाव्य है, इसलिए इसके हर पहलू पर चर्चा होना स्वाभाविक है। उन्होंने भी दर्शकों से फिल्म देखने के बाद ही राय बनाने की अपील की थी।

दिवाली 2026 पर रिलीज होगी 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन सहित कई स्टार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।