
सोनल चौहान ने सलमान खान को बताया बेस्ट भाई (Photo Source- @sonalchauhan)
Sonal Chauhan Instagram post Salman Khan: रियलिटी शो 'अलायंस' में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे थे। दोनों भाईयों के बीच एक शानदर बॉन्डिंग नजर आई। जिसे देख पूरा घर इमोशनल हो गया। अब इसी को लेकर अभिनेत्री सोनल चौहान ने दोनों भाइयों के मजबूत रिश्ते पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नोट शेयर किया है। सोनल ने सोशल मीडिया पर इस पल को शो का सबसे खूबसूरत हिस्सा बताया और कहा कि सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पूरा देश उन्हें प्यार से "बेस्ट भाई" क्यों बुलाता है।
अभिनेत्री सोनल चौहान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'अलायंस' शो की एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें सलमान खान और सोहेल खान आपस में खुलकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के साथ 'जन्नत' फेम अभिनेत्री ने लिखा, "यह 'अलायंस' का सबसे खूबसूरत एपिसोड था। भाई-बहन केवल परिवार नहीं होते, बल्कि वह एक-दूसरे की ढाल और जिंदगी का सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम होते हैं। जब पूरी दुनिया मुंह मोड़ लेती है, तब परिवार ही मजबूती से साथ खड़ा होता है। इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार ने दिखा दिया कि वह बेस्ट भाई क्यों हैं। भगवान आप दोनों के रिश्ते को हमेशा बनाए रखे।"
वहीं, रियलिटी शो के दौरान जब सलमान खान अपने भाई सोहेल के समर्थन के लिए घर में आए थे तो उन्होंने सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक पर भी बात की थी। सलमान खान ने कहा कि सोहेल ने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन चीजें ठीक नहीं हो सकीं।" सलमान ने कहा कि उनके भाई ने शादी टूटने का सारा इल्जाम खुद पर ले लिया, जबकि वह जानते हैं कि सोहेल इसका सामना कितनी मुश्किल से कर रहे हैं।
सोनल चौहान को साल 2008 में आई फिल्म 'जन्नत' से बड़ी पहचान मिली थी, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका में थीं। हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकीं सोनल जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह पंकज त्रिपाठी और अली फजल के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगी, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Updated on:
05 Aug 2026 02:28 pm
Published on:
05 Aug 2026 02:28 pm
