5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर नहीं ‘रावण’ बने यश के मुरीद हुए मनोज मुंतशिर, ‘रामायण’ के म्यूजिक को लेकर दिया रिएक्शन

Manoj Muntashir: मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर अपनी फ्लॉप फिल्म आदिपुरूष और रामायण के बीच तुलना करने से मना कर दिया। उन्होंने रामायण के म्यूजिक को लेकर भी बड़ा बयान दिया है साथ ही रणबीर कपूर नहीं बल्कि उन्होंने रावण बने यश की तारीफ की है।
2 min read
Google source verification
Manoj Muntashir praised Yash play Ravana role not Ranbir Kapoor in Ramayana

मनोज मुंतशिर ने की रावण बने यश की तारीफ (Photo Source- manojmuntshir)

Manoj Muntashir On Adipurush vs Ramayana: मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' और रणबीर कपूर स्टारर आगामी फिल्म 'रामायण' के बीच हो रही तुलनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 'आदिपुरुष' के संवाद लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और रावण का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश के एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने स्वीकार किया कि 'आदिपुरुष' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी, इसलिए दोनों फिल्मों की तुलना करना ठीक नहीं है।

मनोज मुंतशिर ने रामायण और आदिपुरुष की तुलना की

एक एजेंसी से मनोज मुंतशिर ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्मों के बीच तुलना के सवाल पर बड़ी ईमानदारी से बात रखी। उन्होंने कहा, "रामायण की तुलना आदिपुरुष से न करना ही बेहतर होगा। यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए कि आदिपुरुष लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने इसे बहुत मेहनत से बनाया था, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका। लेकिन, मुझे इस बात का गर्व है कि आदिपुरुष का संगीत लोगों को बहुत पसंद आया था। मुझे उम्मीद है कि आने वाली 'रामायण' का संगीत भी बेहतरीन होगा और आदिपुरुष के संगीत से भी आगे जाएगा।"

रणबीर कपूर की 'रामायण' में दिखेगा सितारों का जमावड़ा

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' का टीजर औ ट्रेलर दोनों आ चुके हैं। जिसे दुनिया भर में दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। फिल्म की शुरुआत यश के रावण वाले दमदार अवतार से होती है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आने वाले है, वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। इस मेगा बजट फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं।

रामायण का ट्रेलर

दिवाली पर बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह भव्य फिल्म दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि इसका दूसरा भाग 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग