4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pradeep Rawat Death: ‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

Pradeep Rawat passed away: 'गजनी' और 'लगान' जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाले वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है।
2 min read
Google source verification
Ghajini and Lagaan Veteran actor Pradeep Rawat passed away at 74 death reason is cancer

एक्टर प्रदीप रावत का निधन

Pradeep Rawat Passed away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। लगान' और 'गजनी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में खलनायक की यादगार भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपने एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभिनेता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका कैंसर पहले ठीक हो चुका था लेकिन बीमारी दोबारा लौटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए और उनका निधन हो गया। 'लगान' में उनके सह-कलाकार रहे अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

'महाभारत' से 'गजनी' तक का सफर

21 जनवरी, 1952 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रदीप रावत का जन्म हुआ था। प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'महाभारत' में अश्वत्थामा के किरदार से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी भाषाओं की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

हिंदी सिनेमा में उन्होंने 'सरफरोश', 'लगान', 'गजनी', 'आवारापन' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। साल 2005 में आई तमिल फिल्म 'गजनी' और फिर उसके हिंदी रीमेक 'गजनी' में उनके द्वारा निभाए गए विलेन के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दक्षिण भारतीय फिल्मों, खासकर तेलुगु फिल्म 'सई' (Sye) में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह सुनकर बहुत दुख हुआ। 'गजनी' में उनका नेगेटिव रोल और 'शिवम' में उनका मज़ेदार कॉमेडी रोल बहुत शानदार था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" वहीं, यूजर्स ओम शांति लिखकर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग