5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर के ‘राम’ बनने पर भड़कीं अभिनेत्री निकिता रावल, Beef वाले बयान को लेकर दी चेतावनी

Nikita Rawal On Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म राम बने रणबीर कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनसे पूरे देश के सामने माफी की मांग की जा रही और अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें चेतावनी दी गई है। यह सब अभिनेत्री निकिता रावल ने कहा है ये पूरा मुद्दा बीफ कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा है।
2 min read
Google source verification
nikita rawal demand apology from ranbir kapoor for ramayana role after beef controversy

निकिता रावल ने रणबीर कपूर को दी चेतावनी (Photo Source- nikita_rawal)

Nikita Rawal On Ranbir Kapoor Ramayana controversy: निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली पौराणिक फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर ने 'भगवान राम' का किरदार निभाया है। जिसे लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब अभिनेत्री निकिता रावल भी इस बहस में कूद पड़ी हैं। निकिता रावल ने रणबीर कपूर के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उनके इस धार्मिक रोल को लेकर कड़ा विरोध जताया है। अभिनेत्री ने साफ शब्दों में मांग की है कि रणबीर कपूर जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा वह उनके खिलाफ #BoycottRanbirKapoor अभियान चलाएंगी।

निकिता रावल का फूटा रणबीर कपूर पर गुस्सा

निकिता रावल ने एक इंटरव्यू में खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल एक पौराणिक पात्र नहीं हैं, बल्कि वह देश भर के करोड़ों लोगों और विशेष रूप से हिंदुओं के विश्वास, नैतिक मूल्यों और आदर्शों का प्रतीक भी हैं। ऐसे में पवित्र और धार्मिक भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों को आम जनता की भावनाओं और मर्यादा का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

रणबीर कपूर के खान-पान से जुड़े पुराने बयानों पर नाराजगी जताते हुए निकिता रावल ने कहा: "जो व्यक्ति खुलेआम यह स्वीकार कर चुका हो कि वह बीफ खाता है और जिससे लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों, वह अब श्री राम का पवित्र किरदार निभा रहा है। ऐसे में जनता को क्या संदेश जाएगा? अगर उन्हें जरा भी लगता है कि उनसे कोई भूल हुई है, तो उन्हें आगे आकर देश की जनता से सच्चे दिल से माफी मांगनी चाहिए। भारत के लोग माफ करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि लोग उन्हें स्वीकार करेंगे। उनका निजी व्यक्तित्व श्री राम के चरित्र से मेल नहीं खाता।"

माफी न मिलने पर बॉयकॉट कैंपेन की चेतावनी

निकिता रावल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रणबीर कपूर इस विवाद पर अपनी गलती स्वीकार कर माफी नहीं मांगते हैं, तो वह सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बॉयकॉट ट्रेंड चलाएंगी। उन्होंने कहा कि कलाकारों को धार्मिक और संवेदनशील किरदारों को निभाते समय दर्शकों की आस्था का सम्मान करना ही होगा, वरना जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

रामायण का ट्रेलर

कौन है अभिनेत्री निकिता रावल

बता दें, निकिता रावल एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों फिल्मों में काम किया है। वह एक होटल मालिक और NGO एक्टिविस्ट भी हैं। वह एक जानी-मानी कथक डांसर हैं और उन्होंने नेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रेजेंट भी किया है। वह अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ ब्लैक एंड व्हाइट, मिस्टर हॉट मिस्टर कूल और द हीरो- अभिमन्यु जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। वहीं, एक्ट्रेस 2012 से टॉलीवुड में काम कर रही हैं और आठ अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी कमर्शियल और PSA में भी काम किया है।