5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘NEET को अखबार’ बताने से लेकर ‘मौन व्रत’ वाले बयान तक, रवि किशन के 5 चर्चित विवाद जिन्होंने बटोरी लाइमलाइट

Ravi Kishan Meme: NEET पर बयान, 'Home From Work' वाली जुबान फिसलने से लेकर 'मौन व्रत' और बेटी रिव्वा किशन की वायरल रील तक, जानिए रवि किशन के 5 सबसे चर्चित वायरल बयान और विवाद, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
2 min read
Google source verification
Ravi Kishan

रवि किशन के 5 सबसे चर्चित वायरल बयान और विवाद (सोर्स: instagram-itsrivakishan)

Ravi Kishan Viral Video: भोजपुरी स्टार, एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने वायरल बयानों और सोशल मीडिया मीम्स को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी 'NEET पेपर' को 'अखबार' कहने पर ट्रोल हुए, तो कभी 'Home From Work' बोलकर सोशल मीडिया पर छा गए। हाल ही में उनकी बेटी रिव्वा किशन ने भी उनके वायरल मीम ट्रेंड में शामिल होकर एक मजेदार रील बनाई, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। तो आइए जानते हैं रवि किशन के ऐसे पांच चर्चित बयान और पल, जिन्होंने उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा।

NEET पेपर को 'अखबार' कहने पर मचा बवाल

रवि किशन एक इंटरव्यू के दौरान NEET परीक्षा से जुड़े सवाल पर बोलते हुए 'पेपर' की जगह 'अखबार' कह बैठे। उनका ये बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर जमकर मीम्स बनाए।

'देश की ड्यूटी' कहकर शो छोड़ा, फिर फिल्म प्रमोशन में आए नजर

रियलिटी शो 'अलायंस' में रवि किशन ने कहा था कि उन्हें "देश की सेवा" के लिए जाना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ समय बाद वह अपनी फिल्म 'धमाल 4' के प्रमोशन में नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके बयान और प्रमोशन को जोड़कर कई मजेदार मीम्स शेयर किए।

'Work From Home' की जगह बोल दिया 'Home From Work'

एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन की जुबान फिसली और उन्होंने 'Work From Home' की जगह 'Home From Work' कह दिया। यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई और लंबे समय तक मीम पेजों की पसंद बनी रही।

'मौन व्रत' रखते हुए भी करते रहे बातें

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा, "आज हमारा मौन व्रत है, पंडित जी ने चुप रहने को कहा है।" दिलचस्प बात यह रही कि यह बात भी उन्होंने कैमरे के सामने बोलकर ही कही। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि "सिर्फ रवि किशन ही मौन व्रत रखकर भी बोल सकते हैं।"

बेटी रिव्वा किशन ने भी बनाया मजेदार मीम

रवि किशन के वायरल ट्रेंड में उनकी बेटी रिव्वा किशन भी शामिल हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें रवि किशन नकली टेलीफोन बूथ में फोन पर व्यस्त नजर आते हैं और रिव्वा बाहर इंतजार करती रहती हैं। वीडियो का कैप्शन "मुझे भी बात करनी थी मां से" और बैकग्राउंड में वायरल गाना Gucci फैंस को खूब पसंद आया।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने लिखा, "गाने का ऑफिशियल ओनर" और "देश की ड्यूटी से कॉल आया होगा।" रवि किशन के ये बयान और वायरल पल दिखाते हैं कि वह सिर्फ फिल्मों और राजनीति ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा का विषय बने रहते हैं।