
Lock Upp 2 के ग्रैंड फिनाले से पहले विनर को लेकर चर्चा तेज (instagram-the50clips09/IMDb)
Ekta Kapoor Statement: 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले आज होने जा रहा है और शो को अपना विनर मिलने वाला है। इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर का एक बयान तेजी से वायरल हो गया है। पैप्स के सवाल पर एकता ने जिस अंदाज में जवाब दिया, उसने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है।
मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान एकता कपूर से पैप्स ने पूछा कि क्या श्रेया कालरा 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) की विनर हैं। इस पर एकता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,"क्यों, अगर शिवांगी होगी तो प्रॉब्लम है क्या?" उनके इस जवाब के बाद वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आखिर वो किसे विनर बना रही हैं, तो एकता ने साफ शब्दों में कहा, "मैं किसी को नहीं जिता रही भाई, मेरे हाथ में है ही नहीं।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, एकता ने किसी भी कंटेस्टेंट का नाम लेकर जीत का संकेत नहीं दिया।
फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी को लेकर हो रही है। श्रेया पूरे सीजन में अपने बेबाक अंदाज, टास्क और कई हाई-वोल्टेज विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। वहीं शिवांगी जोशी ने भी अपने इमोशनल और मजबूत गेम से बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है।
फैंस का एक बड़ा वर्ग श्रेया को ट्रॉफी का मजबूत दावेदार मान रहा है, जबकि शिवांगी के समर्थक भी उन्हें विजेता बनाने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे में एकता कपूर का बयान चर्चा का केंद्र बन गया है।
'लॉक अप 2' के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे ने जगह बनाई है। फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स को आखिरी टास्क और सवाल-जवाब के दौर से गुजरना होगा।
प्रोमो के मुताबिक, इस बार सेलिब्रिटी और पत्रकारों की जूरी भी विजेता चुनने की प्रक्रिया का हिस्सा होगी। जूरी में प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, शाइनी दोशी समेत कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इसके अलावा शो के पूर्व कंटेस्टेंट्स भी ग्रैंड फिनाले में परफॉर्मेंस और सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे। फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया गया 'लॉक अप 2' पूरे सीजन में अपने विवादों, टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच हुए टकराव को लेकर लगातार चर्चा में रहा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर ट्रॉफी किसके नाम होगी।
Updated on:
05 Aug 2026 12:40 pm
Published on:
05 Aug 2026 12:40 pm
