5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दादाजी आखिरी वक्त तक मुझे याद करते रहे’, ‘लॉकअप’ से बाहर आते ही वरुण यादव उर्फ लैला का छलका दर्द

Varun Yadav Remembers Grandfather: लॉकअप से बाहर आने के बाद वरुण यादव को उनके दादा के निधन की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इस पर बात की।
2 min read
Google source verification
Varun Yadav Lock Upp Eviction

वरुण यादव ने दादा को किया याद (सोर्स- Instagram/bolobollywood)

Varun Yadav Lock Upp Eviction: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' से बाहर होने के बाद यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर वरुण यादव उर्फ लैला ने एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने न सिर्फ अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया, बल्कि एक ऐसी निजी पीड़ा भी साझा की जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। वरुण ने बताया कि जब वह शो के अंदर थे, उसी दौरान उनके दादाजी का निधन हो गया। शो से बाहर आने के बाद उन्हें इस दुखद खबर का पता चला।

इविक्शन के बाद फैंस का किया शुक्रिया

'लॉक अप' के सेमीफिनाले एपिसोड में आकांक्षा चमोला के बाद वरुण यादव का सफर भी खत्म हो गया। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें जिंदगी में पहली बार इतना प्यार मिला है। उन्होंने सभी उम्र के दर्शकों का आभार जताया और कहा कि अगर वो ट्रॉफी नहीं जीत सके तो इसका उन्हें अफसोस जरूर है, लेकिन उन्होंने पूरे शो में खुद को कभी नहीं बदला।

वरुण ने कहा कि उनका मकसद हमेशा अपने असली व्यक्तित्व के साथ गेम खेलना था। उन्होंने माना कि लोग उनके व्लॉग्स में उनका अलग अंदाज देखते हैं, लेकिन शो के दौरान भी उन्होंने किसी तरह का दिखावा नहीं किया और वही बने रहे जो असल जिंदगी में हैं।

दादाजी को याद कर हुए भावुक

वीडियो का सबसे भावुक पल तब आया जब वरुण ने अपने दादाजी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके दादाजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वरुण के मुताबिक, उनकी मां ने बताया कि दादाजी आखिरी समय तक उन्हें याद कर रहे थे और बार-बार उनके बारे में पूछते थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि उनके दादाजी उनकी इस यात्रा का अंत नहीं देख पाए। हालांकि उन्हें पूरा विश्वास है कि जहां भी उनके दादाजी होंगे, उन्हें अपने पोते पर गर्व होगा।

घर के किसी सदस्य से नहीं रखी नाराजगी

वरुण यादव ने ये भी कहा कि 'लॉक अप' के अंदर जो कुछ भी हुआ, उसे वह अब पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्हें किसी भी कंटेस्टेंट से कोई शिकायत या नाराजगी नहीं है। उनके मुताबिक, उन्होंने केवल वहीं अपनी बात रखी जहां उन्हें जरूरत महसूस हुई और कभी भी बेवजह विवाद खड़ा करने की कोशिश नहीं की।

ऐसे खत्म हुआ वरुण का सफर

सेमीफाइनल एपिसोड में आकांक्षा चमोला के बाहर होने के बाद शिल्पा शिंदे, राम कपूर, योगेश रावत और वरुण यादव के बीच फाइनल की जंग हुई। शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को टास्क के जरिए कंटेस्टेंट्स को बचाने का मौका मिला। पहले राम कपूर, फिर शिल्पा शिंदे और आखिर में योगेश रावत सुरक्षित हो गए। इसके बाद वरुण यादव शो से बाहर हो गए।

शो के दौरान वरुण अपनी कॉमिक टाइमिंग, मनोरंजक अंदाज और कई कंटेस्टेंट्स के साथ मजबूत बॉन्डिंग की वजह से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। हालांकि उनका सफर फिनाले से ठीक पहले खत्म हो गया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि उनके लिए दर्शकों का प्यार किसी ट्रॉफी से कम नहीं है।