5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Batwara 1947’ पर सनी देओल का बयान, बोले- ‘फिल्म में पाकिस्तानियों को विलेन नहीं, इंसान दिखाया है’

Sunny Deol Batwara 1947: 'बंटवारा 1947' में सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति सिकंदर मिर्जा के किरदार में नजर आने वाले हैं और इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उनका एक बयान वायरल हो गया जिसकी आलोचना हो रही है। अब सनी देओल ने उस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 05, 2026

Sunny Deol on Batwara 1947

Batwara 1947 फिल्म के एक सीन में प्रीति जिंटा और सनी देओल। (फोटो सोर्स: IMDb)

Sunny Deol Batwara 1947 Statement: फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी और एक्टर सनी देओल लगभग तीन दशक बाद 'बंटवारा 1947' के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर गदर मचाने आ रहे हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो बंटवारे के समय पर आधारित है। इसमें लाहौर के एक मुहाजिर परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो एक बुजुर्ग हिंदू महिला की रक्षा करते हैं। बीते मंगलवार को संतोषी और फिल्म के स्टार्स सनी देओल और प्रीति जिंटा ने फिल्म की टोन, कहानी और अपने किरदारों के बारे में मीडिया से बात की।

'पाकिस्तानी लोगों को इंसान के तौर पर दिखाया, विलेन के तौर पर नहीं'

HT से बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि आजकल हिंदी सिनेमा में ऐसी फिल्म कम ही देखने को मिलती है जो पाकिस्तानी लोगों को इंसान के तौर पर दिखाए, विलेन के तौर पर नहीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या 'बंटवारा 1947' की यह बात इसे पाकिस्तान में भी देखने लायक बनाएगी, तो सनी ने कहा, "हमने कभी उस तरह से नहीं सोचा। मैंने 2010 में राज कुमार संतोषी से यह कहानी सुनी थी, और तब से हम इसे बनाना चाह रहे थे। हमने माहौल के बारे में कभी नहीं सोचा। हम तो कहानी बना रहे हैं। हमारे दिमाग में कोई खोट नहीं है।

'हम इसे न्यूट्रल बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं'

जानकारी के लिए बता दें कि 'बंटवारा 1947' की कहानी असगर वजाहत की किताब 'जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई' पर आधारित है, जो बंटवारे के दर्द को इंसानी नजरिये से दिखाती है। वहीं, सनी देओल ने फिल्म की कहानी पर बात करते हुए कहा कि यह कोई सोच-समझकर लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि कहानी का फ्लो ही ऐसा है। गदर एक्टर ने आगे कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जिसे राजकुमार संतोषी सुना रहे हैं। यह वही कहानी है जिसे हम लेकर आए हैं। ऐसा नहीं है कि हम इसे न्यूट्रल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के किरदार इसी तरह लिखे गए हैं।"

एक्टर ने बताया, "जब आप फिल्म देखेंगे, तो आप भूल जाएंगे कि यह क्या है। आप सिनेमा में इतने खो जाएंगे कि बाहर निकलते समय खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। यह आपको एहसास कराएगी कि बंटवारा क्या था। और मुश्किल हालात में भी खुद के साथ खड़े रहना कितना जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम इसे थोड़ा ऐसे रखें या थोड़ा वैसे रखें। जो सब्जेक्ट है, हम वही बनाएंगे। उसे बदल तो नहीं सकते।"

'बंटवारा 1947' के बारे में

फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ हो गया है कि 'बंटवारा 1947' में सनी देओल एक मुस्लिम शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो बंटवारे के दौरान अपने पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चला जाता है। जहां उसे एक हिंदू महिला मिलती है, जो उसके घर में रह रही होती है और घर छोड़ने से इनकार कर देती है। इसके बाद वो मुस्लिम शख्स हर हाल में उसकी और अपने परिवार की सुरक्षा करता है। इस फिल्म में पहली बार सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में अली फजल, प्रीति जिंटा, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीतकार जावेद अख्तर हैं। फिल्म को CBFC से बिना किसी कट के मंजूरी मिल चुकी है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।