28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पापा ने कहा था पिक्चर चलेगी’, धर्मेंद्र की बात होते ही भर आईं सनी देओल की आंखें, राजकुमार संतोषी ने सुनाया किस्सा

Batwara 1947 Trailer Launch: 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र का भावुक किस्सा शेयर किया। उनकी बात सुनकर सनी देओल भावुक हो गए। शबाना आजमी ने भी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपना सबसे कठिन अनुभव शेयर किया। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
2 min read
Google source verification
Batwara 1947 Trailer Launch

'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए एक्टर (सोर्स: instagram- viralbhayani)

Batwara 1947 Trailer Launch: आमिर खान प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर आज मंगलवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट सिर्फ फिल्म की झलक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई भावुक पल भी देखने को मिले। निर्देशक राजकुमार संतोषी ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के साथ फिल्म से जुड़ी आखिरी मुलाकात का जिक्र किया, जिसे सुनकर सनी देओल की आंखें नम हो गईं। तो वहीं शबाना आजमी ने भी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपना सबसे कठिन अनुभव शेयर किया।

धर्मेंद्र की याद ने भावुक किया माहौल

ट्रेलर लॉन्च के दौरान राजकुमार संतोषी ने बताया कि धर्मेंद्र ने फिल्म की कहानी सुनने के बाद भावुक होकर इसे अपना आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार 'बंटवारा 1947' वो आखिरी फिल्म थी, जिसे धर्मेंद्र ने देखा था। बता दें, संतोषी ने बताया कि धर्मेंद्र ने फिल्म देखने के बाद कहा था, "ये फिल्म जरूर चलेगी और आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है।" उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का आशीर्वाद पूरी टीम के साथ है और वो इसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे। ये बात सुनते ही स्टेज पर मौजूद सनी देओल भावुक हो गए और अपनी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए।

'बंटवारा 1947' की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान फैली हिंसा, विस्थापन और टूटते परिवारों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में उस दौर की मानवीय संवेदनाओं और सांप्रदायिक तनाव के बीच इंसानियत की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

शबाना आजमी ने शेयर किया सबसे मुश्किल अनुभव

फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं शबाना आजमी ने भी ट्रेलर लॉन्च के दौरान शूटिंग का एक भावुक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म का एक सीन, जिसमें उनके किरदार के साथ हिंसा होती है और उन्हें घसीटा जाता है, उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद कठिन था। इसके साथ ही, शबाना ने कहा कि उस दृश्य को निभाते समय उन्होंने खुद को बेहद असहाय और अपमानित महसूस किया। उनके मुताबिक ये उनके अभिनय करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रहा।

शबाना आजमी ने सनी देओल के साथ फिल्म के एक अहम दृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि जब सनी का किरदार उन्हें दुपट्टा ओढ़ाता है, उस पल उन्हें सिर्फ एक को-स्टार नहीं, बल्कि अपने बेटे और रक्षक का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि उस दृश्य के दौरान वो भावुक हो गई थीं और सनी को गले लगाकर राहत महसूस की थी।

25 साल बाद फिर साथ आए सनी और संतोषी

'बंटवारा 1947' राजकुमार संतोषी और सनी देओल की करीब 25 साल बाद साथ आई फिल्म है। इससे पहले दोनों ने 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया था।

फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह लीड रोल में हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।