26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लगा धर्म जी ने मेरा हाथ पकड़ा है’, धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार लेकर बोलीं हेमा मालिनी

Hema Malini On Dharmendra Padma Vibhushan Award: हेमा मालिनी ने हाल ही में पति धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार स्वीकार किया है। उन्होंने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।

2 min read
Google source verification
Hema Malini On Dharmendra Padma Vibhushan Award

Hema Malini On Dharmendra Padma Vibhushan Award (सोर्स- एक्स)

Hema Malini On Dharmendra Padma Vibhushan Award: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हाल ही में दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार स्वीकार करती नजर आईं। इस दौरान हेमा काफी भावुक नजर आईं। हेमा ने पुरस्कार लेने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने क्या कुछ लिखा है, चलिए जानते हैं।

हेमा मालिनी ने साझा किया पोस्ट (Hema Malini On Dharmendra Padma Vibhushan Award)

हाल ही में दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। ये पल उनके लिए सिर्फ गर्व का नहीं बल्कि बेहद भावुक कर देने वाला भी था। समारोह के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मंच तक जाते वक्त उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे धर्मेंद्र खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे ले जा रहे हों।

हेमा मालिनी बोलीं- लगा धर्म जी ने मेरा हाथ पकड़ा

हेमा मालिनी ने लिखा कि ये उनके जीवन का ऐसा पल था, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। जब वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान लेने के लिए आगे बढ़ रही थीं, तब उन्हें अपने जीवनसाथी की मौजूदगी बेहद करीब महसूस हुई। उन्होंने कहा ऐसा लगा जैसे धर्मेंद्र ने उनका हाथ पकड़ा है। उस पल ने उन्हें उन तमाम यादों में वापस पहुंचा दिया, जो उन्होंने धर्मेंद्र के साथ बिताई थीं।

धर्मेंद्र को अभिनेता के साथ बताया बेहतरीन इंसान

उन्होंने अपने नोट में धर्मेंद्र को सिर्फ एक महान अभिनेता नहीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान बताया। हेमा ने याद किया कि कैसे धर्मेंद्र हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते थे। वो एक जिम्मेदार पति, प्यार करने वाले पिता, दुलार करने वाले दादा और परिवार को जोड़कर रखने वाले इंसान थे। यही वजह है कि आज भी लाखों लोग उन्हें सिर्फ स्टार नहीं बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।

ईशा देओल ने भी पिता को किया याद

हेमा मालिनी से पहले बेटी ईशा देओल ने भी अपने पिता के इस खास मौके पर उन्हें याद किया था। उन्होंने कहा था कि काश वो आज हमारे साथ इस पल को जीने के लिए मौजूद होते। ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा।

उन्होंने बताया कि परिवार को इस बात का अफसोस है कि धर्मेंद्र खुद इस सम्मान को लेने के लिए मौजूद नहीं थे। ईशा ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि अगर वो आज यहां होते तो हमेशा की तरह सफेद शर्ट और ब्लू सूट में बेहद हैंडसम लगते और किसी बच्चे की तरह इस सम्मान को लेकर उत्साहित दिखाई देते।