
सनी कौशल का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (सोर्स: instagram-bollywoodreporter.in)
Sunny Kaushal Breakup Reaction: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो रिश्तों और रिजेक्शन को लेकर अपनी सोच शेयर करते नजर आते हैं। उनके शांती भरे अंदाज में जवाब ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। कई फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि विक्की कौशल और सनी कौशल दोनों ही 'ग्रीन फ्लैग' हैं।
वायरल वीडियो में सनी कौशल से पूछा जाता है कि अगर कोई लड़की उनसे कह दे, "सॉरी, आई डोंट लव यू, आई लव समबडी एल्स,"(माफ कीजिए, मैं आपसे प्यार नहीं करती, मैं किसी और से प्यार करती हूं) तो उनका क्या रिएक्शन होगा। इस पर सनी बिना किसी नाराजगी और गुस्से के जवाब देते हैं कि वो ऐसे इंसान हैं जो सामने वाले की खुशी को अहमियत देते हैं। उन्होंने कहा, "मैं वो वाला इंसान हूं यार, अगर कोई लड़की बोल दे कि सॉरी, आई डोंट लव यू, आई लव समबडी एल्स, तो मैं बोलूंगा, हैप्पी बी हैप्पी, एवरीथिंग इज ग्रेट। हां, एक-दो दिन रो लेंगे और उसके बाद मूव ऑन करने की कोशिश करेंगे। मैं वो वाला इंसान हूं।"
सनी कौशल का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि रिश्ते में सम्मान और सामने वाले की पसंद को स्वीकार करना ही अच्छे इंसान की निशानी है। तो एक यूजर ने लिखा, "सनी और विक्की दोनों भाई इतने ग्रीन फ्लैग कैसे हो सकते हैं?" तो वहीं दूसरे ने कहा, "रिजेक्शन को इतनी सहजता से एक्सेप्ट करना हर किसी के बस की बात नहीं होती।" कई लोगों ने सनी के व्यवहार को सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया।
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने सनी कौशल की तुलना उनके बड़े भाई और अभिनेता विक्की कौशल से भी की। सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों की सादगी, व्यवहार और सोच उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है। इसी वजह से 'ग्रीन फ्लैग ब्रदर्स' जैसे कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।
हालांकि ये वीडियो नया नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोबारा सामने आने के बाद ये तेजी से शेयर किया जा रहा है। रिश्तों में सम्मान, भावनाओं को स्वीकार करने और आगे बढ़ने को लेकर सनी कौशल का नजरिया लोगों को पसंद आ रहा है। यही वजह है कि उनका ये बयान इंटरनेट पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
Updated on:
28 Jul 2026 03:28 pm
Published on:
28 Jul 2026 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
