28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बॉलीवुड की Zendaya’ बनीं वामिका गब्बी! एक्ट्रेस के बोल्ड पिक्सी कट लुक पर फिदा हुए फैंस, फोटो वायरल

Wamiqa Gabbi New Look: वामिका गब्बी ने लंबे बाल कटवाकर बोल्ड पिक्सी कट लुक अपनाया। उनका नया ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस उन्हें 'बॉलीवुड की जेंडया' बता रहे हैं, जबकि आयुष्मान खुराना ने भी खास रिएक्शन दिया।
2 min read
Google source verification
Wamiqa Gabbi

Wamiqa Gabbi Pixie Haircut look (सोर्स: instagram-wamiqagabbi)

Wamiqa Gabbi New Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लंबे बालों को अलविदा कहते हुए उन्होंने बोल्ड पिक्सी कट हेयरस्टाइल अपनाई है। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सामने आते ही फैंस ने उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार ज़ेंडया से करनी शुरू कर दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उन्हें 'बॉलीवुड की ज़ेंडया' तक कह दिया।

लंबे बालों को कहा अलविदा

वामिका गब्बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सैलून में बैठी नजर आती हैं। वीडियो की शुरुआत में वह बड़े हेयरकट को लेकर सोचती दिखाई देती हैं। कुछ पल बाद वह फैसला लेती हैं और उनके लंबे बाल काटे जाते हैं। आखिर में वामिका पूरे आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ अपना नया पिक्सी कट लुक फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। बता दें, इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, "Cheers to letting go", यानी पुरानी चीजों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत का जश्न।

वामिका का नया हेयरस्टाइल सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि उनका नया लुक हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडया की याद दिलाता है। एक यूजर ने कमेंट किया, "बॉलीवुड की जेंडया।" इसके बाद कई अन्य लोगों ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी और कहा कि वामिका का यह ट्रांसफॉर्मेशन बेहद स्टाइलिश और इंटरनेशनल वाइब्स दे रहा है।

आयुष्मान खुराना ने भी किया रिएक्ट

वामिका के नए लुक पर उनके 'पति पत्नी और वो 2' के को-स्टार आयुष्मान खुराना ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, "ये सिर्फ तू ही कर सकती थी गैब्स।" आयुष्मान का ये कमेंट भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वामिका गब्बी का ये मेकओवर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके आत्मविश्वास, नए लुक और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन से साबित कर दिया कि नया लुक अपनाने के लिए आत्मविश्वास सबसे जरूरी होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वामिका हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आई थीं। आने वाले समय में उनके कई नए प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं।