28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alpha फ्लॉप पर समय रैना का मजेदार कटाक्ष, हरियाणवी जोक सुनकर हंसी से लोटपोट हुए राघव जुयाल- VIDEO

Samay Raina Takes Hilarious Dig At Alia Bhatt: हाल ही में समय रैना ने आलिया भट्ट की फिल्म 'Alpha' की कामयाबी पर एक मजेदार कटाक्ष किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Samay Raina

समय रैना का शो 'लेटेंट सीजन 2' (सोर्स: instagram-raghavjuyal/maisamayhoon)

Samay Raina Takes Hilarious Dig At Alia Bhatt: समय रैना का शो 'लेटेंट सीजन 2' एक बार फिर अपने दिलचस्प मोमेंट्स की वजह से सुर्खियों में है। शो के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट के साथ हुई बातचीत ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस दौरान समय रैना ने पहले हरियाणवी लोगों को लेकर सवाल किया और फिर बातचीत के बीच ऐसा मजाक किया, जिसने स्टेज पर मौजूद राघव जुयाल सहित सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

गर्लफ्रेंड ने हरियाणवी अंदाज में पूछा," के हो गए सै?

इसके साथ ही, कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान समय रैना ने पूछा कि आखिर उन्हें क्यों लगता है कि हरियाणवी लोग इतने क्यूट होते हैं। इसके जवाब में कंटेस्टेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड हरियाणा की है, इसलिए उसे इस बात का अनुभव है। उसने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक दिन वो काफी परेशान बैठा था और अपनी गर्लफ्रेंड की आंखों में देख रहा था। तभी उसकी गर्लफ्रेंड ने हरियाणवी अंदाज में पूछा," के हो गए सै?" ये सुनते ही स्टेज पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

बता दें, कंटेस्टेंट की इस बात पर समय रैना ने भी तुरंत मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और माहौल हल्का-फुल्का हो गया। दर्शकों के बीच भी इस बातचीत को लेकर खूब हंसी-मजाक देखने को मिला। राघव जुयाल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरे सेगमेंट का आनंद लेते नजर आए।

समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा,"उसकी भी नहीं चली"

इसी बातचीत के दौरान समय रैना ने अचानक बॉलीवुड का जिक्र करते हुए आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की नाकामयाबी पर हल्का-फुल्का तंज कस दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "उसकी भी नहीं चली"। उनके इस वन-लाइनर ने स्टूडियो में मौजूद सभी यूजर्स को चौंका दिया और फिर जोरदार ठहाके गूंजने लगे। हालांकि यह टिप्पणी पूरी तरह हास्य के अंदाज में की गई थी और शो की कॉमिक टाइमिंग का हिस्सा रही।

शो का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स समय रैना की हाजिरजवाबी, कंटेस्टेंट के हरियाणवी किस्से और राघव जुयाल के रिएक्शन की जमकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग इस क्लिप को एपिसोड का सबसे एंटरटेनमेंट हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ दर्शकों ने समय रैना के अचानक आए पंच की तारीफ की।