13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर जसलीन रॉयल की पार्टी के बाद क्यों मचा बवाल? कुशा कपिला ने समय रैना संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Kusha Kapila-Samay Raina Controversy: कुशा कपिला और समय रैना के बीच सुलह की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने बड़ा बयान दिया है। जानिए रोस्ट विवाद कैसे शुरू हुआ, AI फोटो विवाद क्या है और जसलीन रॉयल की बर्थडे पार्टी के वायरल वीडियो का पूरा सच।
2 min read
Google source verification
samay raina AI controversy

samay raina AI controversy (This photo from x: @thefilmycharcha/instagram:KushaKapila)

Kusha Kapila-Samay Raina Controversy: कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला और कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सिंगर जसलीन रॉयल की बर्थडे पार्टी के वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच पैचअप की अफवाहें तेज हो गईं। कुछ पोस्ट में तो ये दावा भी किया गया कि कुशा कपिला 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, कुशा ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें फर्जी बताया और आरोप लगाया कि वायरल हो रही कुछ फोटोज में AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

ये विवाद दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था, जब कॉमेडियन आशीष सोलंकी के शो 'प्रिटी गुड रोस्ट' में कुशा कपिला रोस्ट का विषय थीं। शो में समय रैना समेत कई कॉमेडियन शामिल थे। इस पर कुशा का कहना था कि शो से पहले उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं दिखाई गई, न ही जोक्स शेयर किए गए और न ही किसी तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया। उन्होंने भरोसे के आधार पर शो में हिस्सा लिया क्योंकि स्टेज पर मौजूद कई स्टार उनके दोस्त थे।

तलाक पर बने जोक्स से बढ़ा विवाद

रोस्ट के दौरान कई जोक्स कुशा कपिला की प्राइवेट लाइफ, खासकर उनके एक्स पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक पर केंद्रित थे। समय रैना के कुछ जोक्स को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। इनमें उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहने और उनके पालतू कुत्ते को लेकर की गई कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। बता दें, जब एपिसोड सार्वजनिक हुआ तो इन जोक्स की आलोचना हुई और विवाद ने तूल पकड़ लिया।

दरअअल, विवाद के बाद कुशा कपिला ने विस्तृत बयान जारी कर कहा कि उन्हें पहले से ये जानकारी नहीं थी कि शो में किस तरह के जोक्स यूज किए जाएंगे। उन्होंने माना कि उन्हें स्क्रिप्ट मांगनी चाहिए थी, लेकिन दोस्तों पर भरोसा होने की वजह से ऐसा नहीं किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि लाइव शो के दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक टिप्पणियां झेलीं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा आपत्ति इस बात पर थी कि बिना किसी बदलाव के वही कंटेंट लाखों दर्शकों के सामने रिलीज कर दिया गया। कुशा के अनुसार, कुछ जोक्स ने उन्हें ठेस पहुंचाई और उन्हें लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि उस अनुभव से उबरने के लिए उन्हें काफी समय और थेरेपी की जरूरत पड़ी।

'मैं समय रैना की दोस्त नहीं हूं'

रोस्ट विवाद के बाद कुशा कपिला ने समय रैना और आशीष सोलंकी दोनों को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। हाल ही में उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच अब दोस्ती नहीं है और न ही वो कभी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों ने आपसी सम्मान बनाए रखते हुए आगे बढ़ने की कोशिश जरूर की, लेकिन अब उनके बीच कोई दोस्ताना रिश्ता नहीं है। दरअसल, कुशा ने ये भी कहा कि विवाद के बाद कई मीडिया संस्थानों ने उनसे समय रैना के खिलाफ बयान देने के लिए कनेक्ट किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

AI फोटो और अफवाहों पर कुशा का जवाब

इन दावों पर रिएक्शन देते हुए कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई पोस्ट फर्जी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक फोटो में AI की मदद से उनका चेहरा बदला गया है। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं और महिलाओं को कमगर समझते है और निशाना बनाने के लिए इस तरह के तरीके अपनाते हैं।