13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का दर्द बयां करते राम कपूर को सुन, इमोशनल हुईं जेनेलिया देशमुख

Genelia Deshmukh Reacts After Ram Kapoor: 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का दर्द बयां करते हुए राम कपूर की कहानी सुनकर जेनेलिया देशमुख बेहद इमोशनल हो गईं और ऐसी बात कही…
2 min read
Google source verification
Genelia Deshmukh and Ram Kapoor

Genelia Deshmukh and Ram Kapoor (instagram: netflixindiareality/GeneliaDeshmukh)

Genelia Deshmukh Reacts After Ram Kapoor: रियलिटी शो ' Lock Upp 2' का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद इमोशनल रहा। एक्टर राम कपूर ने पहली बार अपनी किशोरावस्था से जुड़ा एक प्राइवेट और दर्दनाक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वो 13 साल के थे और बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, तब उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी हिम्मत की सराहना की। अब एक्टर जेनेलिया देशमुख ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राम की बातों ने उन्हें इमोशनल कर दिया।

जेनेलिया ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात

जेनेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि राम कपूर की ईमानदारी ने उन्हें रुला दिया। उन्होंने लिखा, "तुमने मुझे रुला दिया और इस दुनिया को देखने का एक खूबसूरत नजरिया दिया। 'लॉक अप 2' एक अलग तरह का रियलिटी शो है।" उनका ये नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें, राम कपूर के खुलासे के बाद उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने भी उनका सपोर्ट किया और उन्होंने अपने पति की ईमानदारी और साहस की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें राम पर गर्व है क्योंकि उन्होंने अपनी सच्चाई दुनिया के सामने रखने की हिम्मत दिखाई। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने भी गौतमी की पोस्ट को री-शेयर करते हुए राम की तारीफ की और कहा कि अपनी जिंदगी के इतने निजी और कठिन अनुभव को शेयर करना आसान नहीं होता।

राम कपूर के इस इमोशनल खुलासे ने सोचने पर मजबूर किया

शो के दौरान राम कपूर ने बताया कि बोर्डिंग स्कूल में एक सीनियर छात्र ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था। उस समय वो केवल 13 साल के थे और इस घटना के दौरान डर और घबराहट के कारण कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि ये अनुभव उनके लिए मानसिक रूप से बेहद कठिन था और लंबे समय तक उन्होंने इस बारे में किसी से बात नहीं की।

राम ने ये भी बताया कि कुछ समय बाद उस छात्र ने उनसे माफी मांगी और लगातार अपने व्यवहार पर पछतावा जताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच सामान्य बातचीत शुरू हुई और समय के साथ वो घटना पीछे छूटती चली गई। इस पर एक्टर का कहना था कि इस अनुभव ने उन्हें लोगों को समझना सिखाया और यही वजह है कि वो किसी भी समुदाय को लेकर नफरत या डर की भावना नहीं रखते। राम कपूर के इस इमोशनल खुलासे ने न केवल दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया, बल्कि ये भी दिखाया कि कठिन अनुभवों पर खुलकर बात करना कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है।