21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या ‘ऐ काश के हम’ का रीक्रिएटेड वर्जन ला रहे हैं सारा और आयुष्मान? वायरल डांस वीडियो

Sara Ali Khan and Ayushmann Khurrana: सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' के सेट से वायरल वीडियो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। क्या फिल्म में शाहरुख खान का सुपरहिट गाना 'ऐ काश के हम' रीक्रिएट किया जाएगा?
2 min read
Google source verification
Sara Ayushmann Viral Video

Sara Ayushmann Viral Video (सोर्स: x-@idfcwau/instagraam:@SaraAliKhan )

Sara Ali Khan and Ayushmann Khurrana To Recreate Shah Rukh Khan: सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के सेट से सामने आए एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में दोनों रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' का फेमस गाना 'ऐ काश के हम' सुनाई दे रहा है। इसके बाद से फैंस के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या फिल्म में इस क्लासिक गाने का रीक्रिएटेड वर्जन देखने को मिलने वाला है।

वायरल वीडियो में दिखी सारा-आयुष्मान की केमिस्ट्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा अली खान साड़ी में और आयुष्मान खुराना नेवी ब्लू सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों किसी रोमांटिक सीन की शूटिंग और रिहर्सल करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और डांस मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि फिल्म में 'ऐ काश के हम' का नया वर्जन शामिल किया गया है या फिर ये गाना केवल शूटिंग के दौरान यूज किया गया था।

'ऐ काश के हम' क्यों है खास?

'ऐ काश के हम' साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी हां कभी ना' का फेमस सॉग है। इस फिल्म में शाहरुख खान और सुचित्रा कृष्णमूर्ति लीड रोल में थे। साथ ही, जतिन-ललित के म्यूजिक और कुमार सानू की आवाज से सजा ये गाना आज भी शाहरुख खान के सबसे पसंदीदा रोमांटिक गीतों में गिना जाता है। इसी वजह से वीडियो में इस गाने के इस्तेमाल ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

'उड़ता तीर' को लेकर क्या है जानकारी?

बता दें, 'उड़ता तीर' एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें आयुष्मान खुराना अपने कॉमेडी अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में सारा अली खान भी लीड रोल में हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है, लेकिन फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, 'उड़ता तीर' 11 सितंबर 2026 को थिएटर में रिलीज हो सकती है। इसी दिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' भी रिलीज होने की चर्चा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग