28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन लीक हुआ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का एपिसोड 4? समय रैना ने ली चुटकी, इस्तीफे पर की बात

Samay Raina Show Leaked: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का एपिसोड 4 नेटफ्लिक्स रिलीज से पहले लीक हो गया है। वीडियो में राघव जुयाल, मुनव्वर फारुकी और आलिया भट्ट पर जोक्स वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Samay Raina Indias Got Latent Season 2 Episode 4 leak before Netflix Premiere Raghav Juya clip viral

समय रैना का शो ऑनलाइन हुआ लीक (Photo Source- Samay Raina Show)

Samay Raina Indias Got Latent Season 2 Episode 4 leak: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर डिजिटल शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' (India's Got Latent Season 2) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। शो का एपिसोड 4 शुक्रवार, 31 जुलाई, 2026 को आधिकारिक रूप से प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार था। खबर है कि तय रिलीज से ठीक पहले यह एपिसोड ऑनलाइन लीक हो गया है। इंटरनेट पर एपिसोड की कई क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें पैनलिस्ट एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। जैसे ही शो के लीक होने की खबर आई हर कोई हैरान रह गया। फैंस एक्साईटेड हो गए।

क्या है 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लीक एपिसोड में?

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की लीक हुई क्लिप्स के मुताबिक, एपिसोड 4 में राघव जुयाल, निहारिका एनएम, मुनव्वर फारुकी और रोहन जोशी बतौर जज और पैनलिस्ट बनकर शो में शामिल हुए हैं। एक वायरल क्लिप में राघव जुयाल कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के संघर्षों और उनके कमबैक की तारीफ करते दिखते हैं। राघव कहते हैं, "इतनी मुश्किलों के बाद भी यह हंसता रहता है। इसने जो भी झेला है, उसके बाद जिस हिसाब से मुनव्वर ने कमबैक किया है, वो कमाल का है।" इस बात से भावुक होकर मुनव्वर उन्हें गले लगा लेते हैं।

वहीं, एक एक और क्लिप में राघव अपनी आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का प्रमोशन करते दिखे, जिस पर चुटकी लेते हुए समय रैना ने कहा, "अगर कितनी बार खुद ही बताना पड़े, तो फिर कैसा स्टार!" इस पर राघव ने जवाब दिया कि आलिया भट्ट ने भी खुद ही बताया था। मजाक को आगे बढ़ाते हुए समय ने आलिया की फिल्म 'अल्फा' पर तंज कसते हुए कहा, "उनकी भी नहीं चली थी।"

समय रैना ने 'इस्तीफे' को लेकर कही ये बात

विवादों के बीच समय रैना ने इस एपिसोड को खुद यूट्यूब पर सिर्फ अपने 'मेंबर्स-ओनली सब्सक्राइबर्स' के लिए पहले ही रिलीज कर दिया है। अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए समय ने मजाकिया अंदाज में लीक विवाद पर कहा, "अगर यह एपिसोड किसी ने लीक किया ना, तो एक इस्तीफा मैं भी मांगूंगा।"

नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगा आधिकारिक प्रीमियर

समय रैना ने साफ किया है कि लीक के बावजूद 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का यह बहुप्रतीक्षित चौथा एपिसोड शुक्रवार, 31 जुलाई को शाम 7 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आधिकारिक तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बता दें कि समय के शो में इससे पहले भी काफी घमासान हुआ था। साक्षी झा नाम की कंटेस्टेंट ने कहा था कि वह अपने होने वाले पति को दारू पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं। उन्हें अपने इस बयान पर खूब ट्रोल होना पड़ा था। जिसकी वजह से बिहार में उनकी नौकरी भी खतरे में पड़ गई थी।