27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या धीरज धूपर से हो गई बड़ी गलती? हर्षद-शिवांगी और योगेश-आकांक्षा के रिश्ते पर दिया बड़ा हिंट

Dheeraj Dhoopar viral statement: 'लॉक अप 2 से बाहर निकलने के बाद, धीरज धूपर ने शिवांगी जोशी और आकांक्षा चौधरी को हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की "गर्लफ्रेंड्स" कहकर फैंस को चौंका दिया। उनकी टिप्पणियों ने डेटिंग की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 27, 2026

Dheeraj Dhoopar viral statement

धीरज धूपर के एक बयान ने दी हर्षद और शिवांगी कके रिश्ते ही हिंट। (फोटो सोर्स: X-netflixindiareality)

Dheeraj Dhoopar on Harshad Shivangi Relationship:'लॉक अप 2: सच या सजा', हाउस से बाहर होने के बाद, धीरज धूपर ने मीडिया से बात की और हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी और योगेश रावत-आकांक्षा चौधरी के बीच कथित संबंधों पर हिंट दी। हाल ही में शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट ने अप्रत्यक्ष रूप से शिवांगी और आकांक्षा का नाम हर्षद और योगेश की गर्लफ्रेंड के रूप में लिया। साथ ही धूपर ने ये भी बताया कि वो बिना किसी कारण के झगड़े क्यों नहीं करते।

मैं यहां गेम खेलने नहीं आया हूं, गेम चेंज करने आया हूं

एक्सेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में धीरज धूपर ने शो में अपने खेल के बारे में बताते हुए कहा, "मैं यहां गेम खेलने नहीं आया हूं, गेम चेंज करने आया हूं।" फिर उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए एक उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, "योगेश को मैंने एविक्ट किया क्योंकि मेरे पास पावर थी, आकांक्षा चौधरी को आ के मेरे से लड़ना चाहिए था।" एक दूसरे इंसिडेंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हर्षद को अगर मैं ही वोट देता था तो शिवांगी को आ कर लड़ना चाहिए था।" हालांकि, उन्होंने आगे जो कहा वो चर्चा का विषय बन गया।

क्या हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी की डेटिंग की कन्फर्म?

दोनों परिस्थितियों पर आकांक्षा और शिवांगी को योगेश और हर्षद की गर्लफ्रेंड के रूप में सम्बोधित करते हुए, धीरज ने कमेंट किया, "अगर उनकी गर्लफ्रेंड आ के मुझसे नहीं लड़ेंगी तो मैं जा कर उनसे जबरदस्ती नहीं लड़ूंगा ना।"

बाद में एक पत्रकार ने कहा कि बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी के प्यार में हैं। इस पर धीरज धूपर ने जवाब दिया, "तो फिर जो दिख रहा है, वही सच होगा।" उनके इस बयान के बाद लोगों ने इसे हर्षद और शिवांगी के रिश्ते की ओर इशारा माना।

लेटेस्ट एपिसोड में एविक्ट हुए धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला

'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा ट्विस्ट दिया। उन्होंने पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को वापस बुलाकर उन्हें कॉम्पिटिशन में अपनी जगह दोबारा पाने का एक आखिरी मौका दिया। इन दोनों का मुकाबला धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला से एक अहम 'कमबैक चैलेंज' में हुआ, जिसमें जीतने वालों को शो में दोबारा एंट्री मिलनी थी। हर्षद ने धीरज को हराया, जबकि योगेश ने सूफी को मात दी, जिससे हर्षद और योगेश दोनों की गेम में वापसी हुई। टास्क हारने की वजह से धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला शो से बाहर हो गए। ये इस सीजन का एक बड़ा ट्विस्ट था, क्योंकि कॉम्पिटिशन अब फिनाले के करीब पहुंच रहा है। बता दें कि 'लॉक अप 2' के नए एपिसोड सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे रिलीज होते हैं।