31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जूता फेंक के मारूंगी’, Alliance में डेजी शाह की धमकी पर गौहर खान का पलटवार, पति जैद दरबार के सपोर्ट में कही बड़ी बात

Alliance show: अलायंस के लेटेस्ट एपिसोड में जैद दरबार और डेजी शाह की बहस के बाद गौहर खान ने सोशल मीडिया पर पति का समर्थन किया। जानिए उन्होंने डेजी शाह को लेकर क्या कहा और फिनाले से पहले शो में क्या नया मोड़ आया।
2 min read
Google source verification
Alliance show

डेजी शाह का गौहर खान पर बयान (सोर्स: x-@Filmwindow1/instagram-tellyreporter)

Alliance latest episode: रियलिटी शो 'अलायंस' में जैद दरबार और डेजी शाह के बीच हुई तीखी बहस अब शो से बाहर भी चर्चा का विषय बन गई है। डेजी के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद जैद की पत्नी गौहर खान ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपने पति का समर्थन किया और डेजी शाह पर निशाना साधा।

डेजी शाह और जैद दरबार के बीच बढ़ी तकरार

'अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में जैद दरबार ने डेजी शाह से कहा कि उन्हें घर के अंदर की स्थितियों की समझ नहीं है। इस बात से डेजी गुस्सा हो गईं। उनका कहना था कि जैद उन्हें ऐसा महसूस कराते हैं जैसे वो छोटी-छोटी बातें भी नहीं समझ पातीं और उन्हें हर चीज समझानी पड़ती है। दरअसल, बात बढ़ने के बाद डेजी इमोशनल होकर रो पड़ीं। उनका मानना था कि जैद गेम में जरूरत से ज्यादा डूब चुके हैं।

एपिसोड के स्ट्रीम के बाद गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जैद का सपोर्ट किया। उन्होंने काम्या पंजाबी की एक स्टोरी रीशेयर की, जिसमें लिखा था कि गेम में डेजी का सबसे बड़ा शुभचिंतक सिर्फ जैद दरबार हैं। बता दें, इस पोस्ट को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा, "कसम से, जैद को टारगेट बनाना बहुत दुख की बात है। जैद ही अकेला है जो उसका साथ देता है।"

'जूता फेंक दूंगी' वाले बयान पर भी दिया रिएक्शन

इन सबके बाद गौहर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें डेजी शाह जैद से कहती हैं, "अगली बार अगर मेरे को बोला ना, मैं कसम से जूता फेंक के मारूंगी।" इस पर जैद शांत अंदाज में जवाब देते हैं, "अगर फिर ऐसा बोला गया तो मैं खुद को ही जूता मारूंगा।" दरअसल, जैद के इस व्यवहार की तारीफ करते हुए गौहर ने लिखा, "इसे कहते हैं आदमी गुस्से में भी गलत बोलने से बचना। तुम पर गर्व है जानू।"

शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। निखिल चिनप्पा और डेलबर आर्या के एलिमिनेशन के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डेजी शाह, जैद दरबार, पायल गेमिंग और नीति टेलर इस हफ्ते 'टू बी डिलीटेड' जोन में हैं। तो वहीं, कुछ स्पॉइलर रिपोर्ट्स में एली गोनी के नया ACE बनने और फिनाले की टिकट हासिल करने का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों की शो के मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी तरह डेजी शाह के एलिमिनेशन की खबरें भी फिलहाल केवल अटकलों पर बेस्ड हैं।