31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Traitors के लॉन्च पर मल्लिका शेरावत की हुई बेइज्जती? श्वेता तिवारी के साथ खड़ीं अभिनेत्री हुईं नाराज

Mallika Sherawat in The Traitors: करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी इस बार हिस्सा ले रही हैं। हालांकि शो लॉन्च वाले दिन पैपराजी की एक हरकत पर मल्लिका शेरावत को काफी गुस्सा आ गया।
2 min read
Google source verification
Mallika Sherawat in The Traitors

मल्लिका शेरावत को किया इग्नोर (सोर्स- Instagram/tahirjasus)

Mallika Sherawat in The Traitors: करण जौहर का चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। नए सीजन के लॉन्च इवेंट में जहां शो के 21 प्रतियोगियों का परिचय कराया गया, वहीं मंच पर हुए कुछ घटनाक्रम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। एक ओर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ कथित तौर पर हुई अनदेखी ने लोगों का ध्यान खींचा, तो दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती के एक बयान को लेकर इंटरनेट पर नई बहस शुरू हो गई।

मंच पर मल्लिका शेरावत के साथ क्या हुआ?

लॉन्च इवेंट के दौरान मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी एक साथ मंच पर मौजूद थीं। इसी दौरान पैपराजी का पूरा फोकस श्वेता तिवारी की तस्वीरें लेने पर दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, कुछ फोटोग्राफरों ने सुरक्षा कर्मियों से मल्लिका को फ्रेम से हटाने की बात कही, ताकि केवल श्वेता की तस्वीरें ली जा सकें।

बताया जा रहा है कि श्वेता तिवारी ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और मल्लिका को अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा। हालांकि, मल्लिका इस पूरे घटनाक्रम से असहज नजर आईं और कुछ ही देर बाद मंच छोड़कर चली गईं। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पैपराजी के रवैये पर सवाल उठाए और इसे वरिष्ठ कलाकार के प्रति असम्मानजनक बताया।

रिया चक्रवर्ती का बयान बना चर्चा का विषय

इसी लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने शो की थीम को अपनी निजी सोच से जोड़ते हुए एक ऐसा संदेश दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार किसी भी व्यक्ति को तब तक निर्दोष माना जाना चाहिए, जब तक उसके खिलाफ लगे आरोप अदालत में साबित न हो जाएं।

रिया ने किसी पुराने मामले या किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस बयान को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े पुराने विवादों से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। हालांकि, यह केवल लोगों की व्याख्या है और अभिनेत्री ने स्वयं ऐसी कोई पुष्टि नहीं की। 'ताहिर जासूस' समेत कई पैपराजी पेज पर रिया और मल्लिका के अलावा दूसरे कंटेस्टेमट्स के वीडियोज को शेयर किया गया है।

21 सितारों के बीच होगा रणनीति का खेल

'द ट्रेटर्स 2' में इस बार मनोरंजन जगत के कई चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। शो में हर प्रतियोगी को दोस्ती, विश्वास और चालाकी के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा। खेल का सबसे बड़ा नियम यही है कि कोई भी खिलाड़ी कब किसका साथी और कब विरोधी बन जाए, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा।

इस सीजन में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी समेत कई चर्चित चेहरे अपनी रणनीति और दिमागी खेल का प्रदर्शन करते दिखाई देंगे।

शो को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन से दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। लॉन्च इवेंट में सामने आए घटनाक्रम और प्रतियोगियों की दिलचस्प सूची ने शो को प्रसारण से पहले ही सुर्खियों में ला दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन अपनी रणनीति से बाकी खिलाड़ियों को मात देकर 'द ट्रेटर्स 2' का विजेता बनता है।