31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जब तक आरोप साबित ना हों आप निर्दोष हो’, The Traitors के लॉन्च पर रिया चक्रवर्ती का सुशांत केस पर छलका दर्द?

Rhea Chakraborty In The Traitors: करण जौहर के रिएलिटी शो द ट्रेटर्स में इस बार रिया चक्रवर्ती भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में रिया ने लॉन्च इवेंट के दौरान ऐसी बात कही, जो अब काफी सुर्खियां बटोर रही है।
2 min read
Google source verification
Rhea Chakraborty In The Traitors

रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द (फोटो सोर्स- Instagram/tahirjasus)

Rhea Chakraborty In The Traitors: करण जौहर का चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। नए सीजन की घोषणा के साथ ही शो के प्रतियोगियों का खुलासा भी कर दिया गया है। हालांकि, लॉन्च इवेंट के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के एक बयान ने बटोरीं। उन्होंने ऐसा मैसेज दिया, जिसे कई लोगों ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

लॉन्च इवेंट में रिया ने कही दिल की बात

'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च के दौरान रिया चक्रवर्ती ने शो की थीम को अपनी जिंदगी के अनुभवों से जोड़ते हुए कहा कि इस खेल में नियम भले ही 'पहले दोषी, बाद में निर्दोष' जैसा हो, लेकिन वो व्यक्तिगत रूप से इस सोच में विश्वास नहीं रखतीं।

रिया ने कहा कि उनके लिए सही सिद्धांत यह है कि 'जब तक किसी पर लगे आरोप अदालत में साबित न हो जाएं, तब तक उसे निर्दोष माना जाना चाहिए।' उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे उनके पुराने विवादों और सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। 'ताहिर जासूस' समेत कई पैपराजी पेज पर रिया चक्रवर्ती और द ट्रेटर्स के लॉन्च इवेंट के वीडियोज शेयर किए गए हैं।

क्या सुशांत केस की ओर था इशारा?

रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में कहीं भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत या किसी पुराने मामले का नाम नहीं लिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि उनका यह संदेश उन कठिन परिस्थितियों की ओर इशारा करता है, जिनका सामना उन्हें बीते वर्षों में करना पड़ा था।

गौरतलब है कि 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती कई जांच एजेंसियों की पड़ताल का हिस्सा बनी थीं। उस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनके ताजा बयान को कई लोग उसी दौर के दर्द की अभिव्यक्ति मान रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

21 सितारों के बीच होगा दिमागी खेल

'द ट्रेटर्स 2' में इस बार मनोरंजन जगत के कई चर्चित चेहरे हिस्सा लेने जा रहे हैं। शो में रणनीति, विश्वासघात और मानसिक खेल का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। हर प्रतियोगी को अपनी पहचान बचाते हुए दूसरे खिलाड़ियों की चाल समझनी होगी।

मुनव्वर फारूकी से लेकर अभिषेक मल्हान तक

इस सीजन में स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी भी नजर आएंगे। रियलिटी शोज में उनकी रणनीति पहले ही चर्चा में रह चुकी है। वहीं, लोकप्रिय यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) भी पहली बार इस शो का हिस्सा बनेंगे। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग शो की लोकप्रियता को और बढ़ा सकती है।

मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी भी दिखेंगी

इस बार शो में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, दलीप ताहिल, क्रिस्टल डिसूजा और पारुल गुलाटी जैसे कई जाने-माने सितारे भी शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग रणनीतियों के साथ खेलते हुए देखा जाएगा, जहां दोस्ती और भरोसा हर पल बदल सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग