31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“सलमान बिना ‘तेरे नाम’ अधूरी थी वैसे ही रणबीर बिना ‘रामायण’, राम के सपोर्ट में उतरी अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन

Indira Krishnan: फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ पूरा सोशल मीडिया दो पक्षों में बट गया। कई लोग रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थके तो कई ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस विवाद के बीच ऑनस्क्रीन मां कौशल्या बनी इंदिरा कृष्णन ने रणबीर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस रोल के लिए रणबीर ने अपना 200% दिया है और फिल्म में लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Google source verification
Ramayana trailer Indira Krishnan support Ranbir Kapoor as ram after trolling said he is a superstar

इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर को किया सपोर्ट (Photo Source- info@filmelon.com and Indira Krishnan Instagram)

Indira Krishnan On Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित और भव्य फिल्म 'रामायण' का टीजर और ट्रेलर दुनिया भर में रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। जहां एक तरफ फिल्म में दिखाए गए शानदार विजुअल्स की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वर्ग भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठा रहा है। लोगों का कहना है कि 'एनिमल' जैसी हिंसक फिल्म करने के बाद रणबीर को भगवान राम के रूप में देखना अजीब है। इस विरोध और आलोचना के बीच, फिल्म में रानी कौशल्या का किरदार निभा रहीं वरिष्ठ अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन रणबीर कपूर के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने ट्रोलिंग कर रहे लोगों को जवाब दिया है।

इंदिरा कृष्णन ने किया राम बने रणबीर को सपोर्ट

इंदिरा कृष्णन ने एक बातचीत में रणबीर कपूर के अभिनय और समर्पण की जमकर तारीफ की। उन्होंने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा, "टीजर आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि 'एनिमल' करने के बाद वह भगवान राम का रोल कैसे कर सकते हैं? लेकिन मैं कहूंगी कि लोग जब फिल्म देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। बॉडी लैंग्वेज से लेकर किरदार में ढलने तक, रणबीर ने अपना 200% दिया है। जैसे सलमान खान के अलावा कोई 'तेरे नाम' नहीं कर सकता, वैसे ही मैं रणबीर कपूर के अलावा किसी और को भगवान राम के रोल में नहीं देख सकती। वह कपूर परिवार की विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।"

साई पल्लवी के नो-मेकअप लुक पर हो रही चर्चा

इंदिरा कृष्णन ने देवी सीता का किरदार निभा रहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि साई ने इस रोल के लिए कोई भारी मेकअप नहीं किया है और वह सेट पर बेहद सहज और प्यारी इंसान थी। बता दें, लोग साई पल्लवी की तुलना फिल्म में शूर्पणखा बनी रकुल प्रीत सिंह से कर रहे थे और उन्हें बेस्ट बता रहे थे। अब अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने हर ट्रोल करने वाले को जवाब दिया है।

बता दें, 'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार, फिल्म के दोनों भागों का बजट मिलकर देखा जाए तो लगभग 500 मिलियन डॉलर यानी 4,000 करोड़ से अधिक है। फिल्म में संगीत देने के लिए ऑस्कर विजेता हैंस जिमर और ए.आर. रहमान पहली बार एक साथ आए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और विवेक ओबेरॉय जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग