31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रामायण’ के ट्रेलर के बाद मां सीता बनकर कंगना रनौत ने दिया आशीर्वाद, अभिनेत्री ने शेयर की बचपन की तस्वीर

Kangana Ranaut Post Amid Ramayana Trailer: कंगना रनौत ने फिल्म रामायण के ट्रेलर के बीच फैंस को माता सीता के रूप में अपनी एक झलक दिखाई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Kangana Ranaut Post Amid Ramayana Trailer

कंगना रनौत ने बचपन की फोटो की शेयर (फोटो सोर्स- Instagram/kanganaranaut)

Kangana Ranaut Post Amid Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के भव्य विजुअल्स, वीएफएक्स और कलाकारों के लुक को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। तस्वीर में कंगना बचपन में माता सीता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बचपन की तस्वीर में सीता मां बनीं दिखीं कंगना

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्कूल के दिनों की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह माता सीता के वेश में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ मौजूद दो अन्य बच्चे भगवान राम और भगवान हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ अपने स्कूल और उस समय की जानकारी भी साझा की।

हालांकि, इस तस्वीर से ज्यादा चर्चा उनके अगले इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा, "My Aashirvad To All Liberals." यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब सोशल मीडिया पर फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार बहस जारी है।

कभी 'सीता: द इंकार्नेशन' में निभाने वाली थीं मुख्य भूमिका

कम ही लोग जानते हैं कि कंगना रनौत को साल 2021 में घोषित फिल्म 'सीता: द इंकार्नेशन' में माता सीता का किरदार निभाने के लिए चुना गया था। इस फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करने वाले थे और इसकी घोषणा के बाद काफी चर्चा भी हुई थी। हालांकि बाद में यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका और फिल्म की शूटिंग शुरू ही नहीं हो पाई। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

'रामायण' के ट्रेलर को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

गुरुवार को रिलीज हुए 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट और मेकिंग की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। खासतौर पर यश के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की प्रशंसा की जा रही है।

हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी अपने किरदारों के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि उनके प्रशंसकों का कहना है कि दोनों कलाकार भगवान राम और माता सीता की भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगे।

कंगना की आने वाली फिल्मों का इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास इस समय दो बड़ी फिल्में हैं। पहली फिल्म अभिनेता आर. माधवन के साथ एक थ्रिलर है, जबकि दूसरी 'क्वीन 2' है। दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

कंगना की पिछली रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऐसे में अब उनके प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्मों का इंतजार है।

दो भागों में रिलीज होगी 'रामायण'

निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' दो हिस्सों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर दर्शकों के बीच आएगा। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग