
टॉम हॉलैंड और जेंडया की साउथ इंडियन शादी की AI वीडियो (सोर्स: X-@ShreeUnfiltered)
Tom Holland and Zendaya AI Wedding Video: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया की साउथ इंडियन वेडिंग की कल्पना करने वाला AI-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पारंपरिक साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आते हैं, जबकि मार्वल यूनिवर्स के कई बड़े सितारे शादी के मेहमान बने दिखाई देते हैं। इस वीडियो ने फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे AI-जनरेटेड वीडियो में टॉम हॉलैंड और जेंडया को पारंपरिक साउथ इंडियन शादी करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि जेंडया लाल साड़ी, पारंपरिक गहनों और गजरे में दुल्हन बनी नजर आती हैं, जबकि टॉम सफेद शर्ट और धोती पहने दिखाई देते हैं। शादी के स्टेज पर दोनों नए शादीशुदा जोड़े की तरह बैठे हैं और मेहमान उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं।
वीडियो में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस, एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन, क्रिस प्रैट, जोई सलदाना, डेव बॉतिस्ता, पोम क्लेमेंटिएफ, एंड्रयू गारफील्ड, विलेम डैफो, अल्फ्रेड मोलिना, जेमी फॉक्स, टॉम हिडलेस्टन और एलिजाबेथ ओल्सन जैसे कई हॉलीवुड स्टार्स को भी शादी में शामिल दिखाया गया है।
इसके एक सीन में मेहमान केले के पत्ते पर पारंपरिक साउथ इंडियन भोजन करते दिखाई देते हैं, जबकि आखिर में टॉम और जेंडया एंबेसडर कार में विदा होते नजर आते हैं।
AI वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब इंटरटेन किया। एक यूजर ने लिखा, "हाहाहा, ये बहुत शानदार है।" तो दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा,"Spidermon: Bride New Day." तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "Multiverse में Avengers का South Indian Version।"
हाल ही में टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि AI से बनी नकली शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी दादी को लगा था कि उन्हें शादी में बुलाया नहीं गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या बाकी रिश्तेदारों को भी समझाना पड़ा, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, क्योंकि वे सभी वहां थे।"
हालांकि, दोनों ने अब तक अपनी शादी की तारीख सार्वजनिक नहीं की है। टॉम हॉलैंड और जेंडया इन दिनों अपनी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों के भीतर 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,700 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया और ये ऐसा करने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
Updated on:
05 Aug 2026 06:18 pm
Published on:
05 Aug 2026 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
