31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉम हॉलैंड ने भारत में रचा इतिहास! Spider-Man: Brand New Day ने पहले ही दिन ‘पठान’ और ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे

Spider-Man Brand New Day: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये नेट कमाकर इतिहास रच दिया। फिल्म ने 'एवेंजर्स: एंडगेम' और शाहरुख खान की 'पठान' के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
2 min read
Google source verification
Spider-Man: Brand New Day

Spider-Man: Brand New Day ने भारत में मचाया तहलका (IMDb)

Spider-Man Brand New Day: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन 60.60 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही इसने 'एवेंजर्स: एंडगेम' और शाहरुख खान की 'पठान' जैसी बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

भारत में फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

30 जुलाई को रिलीज हुई 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन भारत में 60.60 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। इससे पहले 2019 में रिलीज हुई 'Avengers: Endgame' ने 53.60 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की थी। अब टॉम हॉलैंड की फिल्म ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बन गई है।

शाहरुख खान और रणवीर सिंह की फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

फिल्म की ओपनिंग ने कई बड़ी हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए। बता दें, शाहरुख खानकी ब्लॉकबस्टर 'पठान' ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 28 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की थी। हालांकि, पहले दिन की कमाई के मामले में 'जवान' (75 करोड़ रुपये नेट) और 'धुरंधर: द रिवेंज'(102.55 करोड़ रुपये नेट) अभी भी आगे हैं।

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। अंग्रेजी वर्जन ने 32.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया, तो वहीं साउथ इंडिया में ये फिल्म कमजोर पड़ता दिखा रहा है। तेलुगु वर्जन ने 3.25 करोड़ रुपये, तमिल ने 3 करोड़ रुपये, मलयालम ने 7 लाख रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 3 लाख रुपये की कमाई की।

MCU की 38वीं फिल्म

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 38वीं फिल्म है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस प्यू, ट्रामेल टिलमैन, मारिसा टोमेई और मार्क रफैलो भी लीड रोल में हैं।

फिल्म में पीटर पार्कर एक बार फिर स्पाइडर-मैन के रूप में न्यूयॉर्क शहर की रक्षा करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार उनकी पावर्स में एक नया और खतरनाक बदलाव कहानी को नया मोड़ देता है।