
'द ट्रेटर्स सीजन 2’ शो के होस्ट और निर्माता करण जौहर (सोर्स: निर्माता इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)
The Traitors Season 2 Latest Update: ओटीटी रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) के दूसरे सीजन की घोषणा के साथ ही करण जौहर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मुंबई में आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान करण ने बिना किसी शो का नाम लिए ऐसे रियलिटी शोज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'द ट्रेटर्स' का विजेता किसी तरह का हैक नहीं होगा।
शो के होस्ट और निर्माता करण जौहर ने कहा कि दूसरे सीजन में वह पहले से ज्यादा सख्त नजर आएंगे। उन्होंने कहा- पिछले सीजन में मैंने जिस स्तर का धोखा, रणनीति और बैकस्टैबिंग देखी, उसकी उम्मीद नहीं थी। एक समय ऐसा लगा कि यह सिर्फ खेल नहीं रह गया। लेकिन एक बात तय है कि दूसरे कई रियलिटी शोज की तरह हमारे यहां विजेता कोई हैक नहीं होगा। हमारे शो का विनर पहले से तय नहीं होता।
लॉन्च इवेंट के दौरान करण जौहर ने कहा- प्राइम वीडियो के साथ हमारा शानदार रिश्ता है। जब हम इनके साथ ‘Locked Upp’ होंगे, तब हमेशा Alliance रहेगा। करण के इस बयान को कई लोगों ने एकता कपूर के रियलिटी शो 'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' पर कटाक्ष के रूप में देखा। हालांकि उन्होंने किसी शो या निर्माता का नाम लेकर सीधा आरोप नहीं लगाया।
शो की प्रतियोगी श्वेता तिवारी ने अपने गेम प्लान पर बात करते हुए अपने मशहूर किरदार प्रेरणा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब वह धोखा खाने वाली प्रेरणा नहीं, बल्कि जवाब देने वाली खिलाड़ी बनकर आई हैं। श्वेता ने कहा- बहुत हो गया प्रेरणा बनना। अब जो धोखा देगा, उसे जवाब मिलेगा। जब एक महिला अपने लिए खड़ी होती है तो शैतान भी नोट्स बनाता है। अब वक्त है कि लोग असली प्रेरणा से प्रेरणा लें।
बता दें ‘The Traitors Season 2’ में इस बार 21 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, शालिनी पासी, रिया चक्रवर्ती, दलीप ताहिल, रणवीर बरार और क्रिस्टल डिसूजा समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। यह शो 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। हर गुरुवार रात 12 बजे इसका नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा।
Updated on:
31 Jul 2026 07:59 pm
Published on:
31 Jul 2026 07:59 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
