30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 करोड़ की नौकरी छोड़ी तो लोगों ने कहा- पागल, एक्ट्रेस कुशा कपिला की कंपनी के को-फाउंडर ने बताई वजह

Co-Founder Viral LinkedIn Post: एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला की की कंपनी के को-फाउंडर ने चुप्पी तोड़ी है। सोशल प्लेटफार्म लिंक्डइन पर उन्होंने बताया कि आखिर वह 3 करोड़ की जॉब क्यों छोड़े?
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jul 30, 2026

VIMARSH RAJDAN-KUSHA KAPILA

फोटो में एक्ट्रेस कुशा कपिला और उनकी कंपनी के को-फाउंडर विमर्श राजदान (सोर्स: कुशा कपिला इंस्टाग्राम और विमर्श राजदान लिंक्डइन पोस्ट स्क्रीनशॉट)

Co-Founder Career Story: सोशल मीडिया पर एक कंपनी के को-फाउंडर की लिंक्डइन पोस्ट खूब पढ़ी जा रही है। जिसमें उसने बताया है कि आखिर उसने 3 करोड़ की जॉब किस कारण छोड़ दी। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री कुशा कपिला की कंपनी के को-फाउंडर विमर्श राजदान हैं। उन्होंने खुलासे में क्या कहा…चलिए आपको पूरी बात बताते हैं।

13 साल तक सिर्फ सोने घर जाता था

कंपनी के को-फाउंडर विमर्श राजदान ने लिंक्डइन पर साझा की गई पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपने करियर के 13 साल लगातार कड़ी मेहनत की। इस दौरान वह रोजाना 18 से 20 घंटे काम करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी ऐसी हो गई थी कि वह सिर्फ कुछ घंटे सोने के लिए घर जाते थे और फिर काम पर लौट आते थे। उन्होंने लिखा- 13 साल तक मेरी जिंदगी यही थी। मैं सिर्फ सोने के लिए घर जाता था। फिर एक दिन मैंने सब छोड़ने का फैसला कर लिया।"

लोगों ने कहा- करियर बर्बाद कर रहे हो

राजदान ने बताया कि जब उन्होंने करोड़ों रुपये की नौकरी छोड़ने का फैसला किया तो कई लोगों ने उन्हें पागल कहा। लोगों का मानना था कि वह अपने करियर की रफ्तार को खुद ही रोक रहे हैं। लेकिन उन्होंने किसी की परवाह किए बिना एक साल का ब्रेक लिया और आइसलैंड, क्रोएशिया, पेरिस समेत कई देशों में ट्रेवल की।

यात्रा ने बदल दिया सोचने का तरीका

उन्होंने बताया कि यह एक साल उनके जीवन का सबसे बड़ा सीखने वाला दौर साबित हुआ। इस दौरान उन्हें यह समझ आया कि लगातार काम करते रहना ही सफलता का एकमात्र रास्ता नहीं है। उन्होंने महसूस किया कि आराम, सोचने का समय और सही लोगों के साथ काम करना भी उतना ही जरूरी है।

लौटकर शुरू किए नए बिजनेस

विमर्श राजदान ने आगे बताया कि यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने पहले की तरह काम नहीं किया। उन्होंने खुद को सीमित रखने के बजाय बेहतर टीम के साथ गुड लाइफ और नए आइडियाज पर ध्यान देना शुरू किया। उनके मुताबिक, इसी ब्रेक ने उन्हें सोचने और समझने का नजरिया बदला। उन्हें क्या बनाना है, आगे क्या करना है? और किन लोगों के साथ काम करना है? इसी सोच के साथ उन्होंने बाद में अपने अन्य बिजनेस भी शुरू किए।

अब यही उनकी लिंक्डइन पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने कहा कि लगातार भागदौड़ से दूरी बनाकर खुद को समय देना जीवन और करियर दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें अभिनेत्री कुशा कपिला एक इनर-गारमेंट्स की कंपनी चलाती हैं। विमर्श राजदान उसी कंपनी के को-फाउंडर थे।