30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने दी खुली चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमारा है, दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा

US-Iran Tensions: ईरान की सेना ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपना पूरा कंट्रोल होने का दावा किया है। साथ ही उसने अपने देश में हुए एयर स्ट्राइक को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को सख्त चेतावनी दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 30, 2026

us-iran war update

हॉर्मूज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव। हमले के बाद वापस जाते जहाज। फोटो में यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मोजताब खमेनेई (सोर्स: The Hormuz Letter एक्स यूजर स्क्रीनशॉट और ANI)

US-Iran War Latest Update: लगभग 5 महीने पहले…यानी कि 28 फरवरी 2026 से शुरू हुआ अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कई बार दोनों देशों के बीच शांति वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिखा। हाल में अमेरिका ने ईरान पर भीषण एयर स्ट्राइक की। टारगेट पर था IRGC का हेडक्वार्टर, ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मी कैंप, रडार सिस्टम।

अब इसी एयर स्ट्राइक को लेकर ईरान उखड़ा हुआ है। उसका कहना है कि बहुत जल्द इसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हॉर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर बड़ा दावा किया है। IRGC ने कहा कि यह लैंड ईरान के कंट्रोल में है और अमेरिका समेत किसी भी बाहरी ताकत को यहां दखल देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दो तेल टैंकरों को लेकर किया बड़ा दावा

ईरान के सरकारी मीडिया आईआरआईबी के अनुसार, IRGC ने दावा किया कि दो तेल टैंकर अमेरिका के उकसावे में आकर हॉर्मूज के दक्षिणी हिस्से से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसके बाद दोनों जहाज वापस लौट गए।

ऐसे में देखा जाए तो ईरान की मीडिया ने ये तो बताया कि आग लग गई और दोनों जहाज वापस चले गए। लेकिन उसने ये नहीं बताया कैसे आग लगी? क्या किसी ने हमला किया था?

हॉर्मुज हमारा लैंड है: ईरान की सेना

IRGC ने अपने बयान में साफ-साफ कहा कि हॉर्मुज हमारी जमीन है और हमारी नौसेना का इस पर पूरा नियंत्रण है। हजारों किलोमीटर दूर से आने वाली किसी भी बाहरी ताकत को यहां हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा। यदि किसी ने कुछ करने को सोचा तो इसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उसको किए की सजा जरूर मिलेगी। उसे भारी कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी।

इसके अलावा ईरान ने उन देशों को भी चेतावनी दी, जो अमेरिका का समर्थन कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि यदि ऐसे देश अपना रवैया नहीं बदलते हैं तो उन्हें भी करारा जवाब दिया जाएगा।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के दावों को किया खारिज

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हॉर्मूज एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है। IRGC को यहां से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों के लिए नियम तय करने का कोई अधिकार नहीं है। सेंटकॉम ने आरोप लगाया कि IRGC हाल के दिनों में कमर्शियल जहाजों और नाविकों को धमकाने तथा उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा है।