
फोटो में भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा (इमेज सोर्स: राजस्थान रॉयल्स एक्स स्क्रीनशॉट)
Vaibhav Suryavanshi Viral Video: वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन चुके हैं। ये बात अब किसी से छिपी नहीं हैं। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज को धो डाला। अब उनका एक छोटा-सा जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि वह किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि बगल में बैठे सीनियर प्लेयर रविंद्र जडेजा भी मुस्कुरा दिए।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसा गेंदबाज है जिसके सामने बल्लेबाजी करने से उन्हें डर लगता है? फिर वैभव ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया- ‘ऐसा कोई नहीं है अभी’
अब यही वो चार शब्द है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले लोग और वैभव के फैंस उनकी कॉन्फिडेंस की सराहना कर रहे हैं।
बता दें IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। सिर्फ 16 मैचों में 776 रन ठोक डाले। उन्होंने केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली, शुभमन गिल और साईं सुदर्शन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे इंटरनेशनल बॉलरों की जमकर पिटाई की।
वैभव सूर्यवंशी की शानदार फॉर्म का इनाम उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी मिला है। दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए उन्हें ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम की कप्तानी विकेटकीपर और घातक बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे। लेकिन वैभव की बात करें तो इतनी कम उम्र में उपकप्तानी मिलना इस बात का संकेत है कि चयनकर्ता उन्हें भविष्य के हर फॉर्मेट का खिलाड़ी मान रहे हैं।
वैभव बिहार के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें इस टीम में जगह मिली है। माना जा रहा है कि वह अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
ईस्ट जोन टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑलराउंडर शाहबाज अहमद, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय और डेनिश दास जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। हालांकि रियान पराग और आकाशदीप को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया। दोनों अभी सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे हैं।
Updated on:
30 Jul 2026 01:34 pm
Published on:
30 Jul 2026 01:34 pm
