30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajinkya Rahane का वो अजेय कप्तानी रिकॉर्ड, जो धोनी, कोहली और रोहित भी नहीं बना सके

Ajinkya Rahane captaincy record: टेस्ट में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे ने संन्यास ले लिया है। बतौर टेस्ट और वनडे कप्तान रहाणे कभी कोई मैच नहीं हारे, जो धोनी-कोहली भी नहीं कर सके।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 30, 2026

Ajinkya Rahane captaincy record

अजिंक्य रहाणे (Photo - IANS)

Ajinkya Rahane captaincy record: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन जाते-जाते वह अपने पीछे एक ऐसा कप्तानी रिकॉर्ड छोड़ गए हैं, जिसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तान भी नहीं बना सके। रहाणे वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान कभी कोई मैच नहीं हारे।

ऑस्ट्रेलिया में तोड़ा था हार का जिंक्स

क्रिकेट फैंस रहाणे को प्यार से 'जिंक्स' (Jinks) बुलाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के 'जिंक्स' (बुरी किस्मत) को तोड़कर ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जिताई थी। सीरीज की शुरुआत में विराट कोहली कप्तान थे, लेकिन एडिलेड टेस्ट में '36 ऑलआउट' वाले बुरे सपने के बाद कोहली भारत लौट आए थे। इसके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली और बाकी तीन मैचों में शानदार कप्तानी करते हुए भारत को 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज जिताई। यह जीत उनकी लीडरशिप का सबसे बड़ा उदाहरण हमेशा रहेगा।

टेस्ट और वनडे में अजेय रहे रहाणे

रहाणे अपने करियर में कभी फुल-टाइम कप्तान नहीं बने, लेकिन जब भी मुख्य कप्तान गैरमौजूद रहे, उन्होंने जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने कुल 6 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। इन 6 मैचों में से भारत ने 4 मैच जीते और 2 ड्रॉ रहे। 5 या उससे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले किसी भी भारतीय कप्तान का यह सबसे बेहतरीन विनिंग प्रतिशत है। उनके सीवी (CV) में हमेशा टेस्ट कप्तान के आगे अजेय लिखा रहेगा।

इसके अलावा, उन्होंने 2017 में धर्मशाला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारत को टेस्ट जीत दिलाई थी। वनडे की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में कप्तानी की और तीनों में टीम को जीत दिलाई।

बतौर भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड

विपक्षी टीमफॉर्मेटकुल मैचजीतहारड्रॉपरिणाम विवरण
जिम्बाब्वेवनडे33004 रन, 62 रन और 83 रन से जीत
जिम्बाब्वेटी2021101 मैच 54 रन से जीते, 1 मैच 10 रन से हारे
ऑस्ट्रेलियाटेस्ट4301-
अफगानिस्तानटेस्ट1100पारी और 262 रन से जीत
न्यूजीलैंडटेस्ट1001-

कुल मिलाकर, रहाणे ने टीम इंडिया के लिए 11 मैचों में कप्तानी की और सिर्फ एक मैच (टी20) हारे। टेस्ट और वनडे में उनका रिकॉर्ड पूरी तरह से अजेय (Unbeaten) रहा। भारत के लिए 5 से ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वालों में रहाणे का रिकॉर्ड कोहली, रोहित और धोनी से भी ऊपर, सबसे टॉप पर है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग