27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, अगर टेस्ट-वनडे में मिला मौका तो रचेंगे इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Sachin Tendulkar Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रनों की पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी। अब उनकी नजर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 27, 2026

Vaibhav Sooryavanshi records, Sachin Tendulkar youngest POTM,

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Suryavanshi Sachin Tendulkar Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे टी20 मैच में उन्होंने 81 रनों की तूफानी पारी खेली। इस शानदार खेल के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया और इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है।

वैभव ने बनाए कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

महज 15 साल 121 दिन की उम्र में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतकर वैभव सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे कम उम्र में यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की इस सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 151 रन बनाए, जिसमें 2 शानदार फिफ्टी शामिल थीं। इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने और 15 साल की उम्र में दो अर्धशतक जड़ने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इंग्लैंड सीरीज का गुस्सा जिम्बाब्वे पर निकाला

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। हालांकि, वह पहली सीरीज उनके लिए कुछ खास नहीं रही। 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बनाने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन वैभव ने अपनी वो सारी कसर जिम्बाब्वे दौरे पर निकाल दी। इस शानदार वापसी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

अब सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड पर है नजर

टी20 में अपना जलवा दिखाने के बाद, अब वैभव की नजरें वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर टिक गई हैं। अगर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस युवा टैलेंट को टेस्ट और वनडे में मौका देते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

दरअसल, टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड आज भी सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज है। सचिन ने यह कमाल 17 साल की उम्र में किया था। वैभव के पास अभी पूरे 2 साल का समय है, और वह जल्द ही सचिन के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

सबसे कम उम्र में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय (पुरुष):

  • टी20 इंटरनेशनल: वैभव सूर्यवंशी (15 साल, 121 दिन)
  • टेस्ट क्रिकेट: सचिन तेंदुलकर (17 साल, 112 दिन)
  • वनडे इंटरनेशनल: सचिन तेंदुलकर (17 साल, 225 दिन)