27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vaibhav Suryavanshi की वजह से Sanju Samson को मिली वॉर्निंग, इरफान पठान ने कहा- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा

India Tour of Zimbabwe 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में सूर्यवंशी ने 50 की औसत से 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के लगाए और सीरीज में सबसे तेजी से रन बनाए।
2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi and Sanju Samson

सूर्यवंशी और सैमसन (फोटो- IANS)

IND vs ZIM T20 Series 2026: इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में इतिहास रच दिया और 3 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीत लिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस सीरीज में उनकी बैटिंग देख इरफान पठान ने बड़ा ऐलान कर दिया और कहा कि अब ये बच्चा जिसकी भी जगह लेगा, उसे दोबारा टीम में आने नहीं देगा। आपको बता दें कि सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है, जो जिम्बाब्वे दौरे पर स्क्वॉड में ही नहीं चुने गए थे।

इरफान पठान ने किया दावा

इरफान ने संजू सैमसन का बिना नाम लिए उन्हें चेतावनी दी है कि अब उनकी वापसी मुश्किल है। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 50 से ज्यादा की औसत से 151 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारियां खेली और तीनों मुकाबले में भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। तीसरे मुकाबले में उन्होंने 49 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिसके बाद इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और लिखा, "जिसकी भी जगह लेगा ये बच्चा, उसे वापस नहीं आने देगा, कितने स्पेशल हैं न वैभव सूर्यवंशी?"

टीम इंडिया ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ

आपको बता दें कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। 193 रन के लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम सिर्फ 157 रन बना सकी। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता। वैभव ने कहा है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना उनके लिए सपने सच होने जैसा है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मेरा खेल वैसा ही है जैसा मैं टी20 क्रिकेट में खेलता हूं। मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था। तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं पारी को और बड़ा बनाना चाहता था। यही मेरा एकमात्र तरीका था। मैं अभ्यास सत्र में, जो कुछ भी करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं।" 15 साल के इस बल्लेबाज ने पहले मैच में 19 गेंदों पर 50 और दूसरे मैच में 9 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी।