28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक का बताया बड़ा कारण, बोलीं- एक-दूसरे के सही नहीं है हम

Gaurav Khanna Akanksha Chamola divorce: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। इसका कारण भी अब सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर लोग कपल को ट्रोल कर रहे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Gaurav Khanna Akanksha Chamola divorce reason reveals fans said fake couple

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक

Gaurav Khanna Akanksha Chamola divorce reason: टीवी टाउन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हम सभी 'अनुपमा' फैंस और गौरव खन्ना के चाहने वालों का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया है। टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला, जो पिछले 10 सालों से एक-दूसरे के साथ थे, अब हमेशा के लिए अलग होने जा रहे हैं।

आकांक्षा ने रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 के मंच पर खुद इस बात को कुबूल किया है कि वह दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। जब से यह खबर सामने आई है, इंटरनेट पर हर कोई बस यही जानना चाहता था कि आखिर इतने प्यारे कपल के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई? अनाउंसमेंट के बाद आकांक्षा ने इस रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी और मुख्य वजह का खुलासा कर दिया है।

आकांक्षा चमोला ने तलाक का बताया कारण

आकांक्षा ने कहा, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक नहीं हुई थी। मेरे और गौरव के बीच हालात खराब नहीं हैं। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और वो फ्यूचर एक दूसरे के साथ नहीं है'।

आकांक्षा ने आगे बताया कि उनके माता-पिता ने भी इस शादी को बचाने की बहुत कोशिश की। घरवालों को लगा कि शायद कुछ समय अलग रहने से उनके बीच का प्यार वापस लौट आएगा, इसलिए वह पिछले एक साल से अलग रह रहे थे।

गौरव का बच्चे को लेकर पुराना बयान वायरल

आकांक्षा के इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कोई कपल के लिए मासूस हो रहा है तो कोई इसे फेक बता रहा है। वहीं, कई लोग इस तलाक की और वजह भी ढूंढ रहे हैं। ऐसे में गौरव का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 19 में अपने और आकांक्षा के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि आकांक्षा मां नहीं बनना चाहतीं और वह बच्चे चाहते हैं। आकांक्षा को लगता है कि अगर बच्चे होंगे और जब वो दोनों काम पर जाएंगे तो बेबी का ध्यान कौन रखेगा? इसलिए गौरव का कहना है कि वह पत्नी के फैसले की कदर करते हैं और जो वो बोलेंगी वहीं करेंगे।