29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘प्यार, धोखा, बदला और राजनीति’,’ठुकरा के मेरा प्यार 2′ ने OTT पर मचाया तहलका, बनी नंबर 1 ट्रेंडिंग सीरीज

Thukra Ke Mera Pyar Season 2 OTT trending: 'प्यार, धोखा, बदला और राजनीति' जैसे भावनाओं से भरी वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' ने OTT प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। इस सीरीज की कहानी ने दर्शकों को पूरी तरह से अपने कंटेंट में बांधे रखा है।
2 min read
Google source verification
'प्यार, धोखा, बदला और राजनीति','ठुकरा के मेरा प्यार 2' ने OTT पर मचा दिया तहलका, बनी नंबर 1 ट्रेंडिंग सीरीज

Thukra Ke Mera Pyar Season 2 (IMDb)

Thukra Ke Mera Pyar Season 2 OTT trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर वीक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो रिलीज के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरने में कामयाब रहती हैं। इन दिनों JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' इसी वजह से सुर्खियों में है। बता दें, रिलीज के बाद से ये सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही है और प्लेटफॉर्म की टॉप लिस्ट में नंबर-1 स्टेज पर पहुंच चुकी है।

फिल्म की कहानी है दमदार

संचिता बसु, धवल ठाकुर, सुशील पांडे और अनिरुद्ध दवे जैसे स्टार्स से सजी इस सीरीज को दर्शकों का दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसके ट्विस्ट, इमोशनल सीन्स और दमदार कहानी की चर्चा हो रही है। यही वजह है कि IMDb पर भी इसे 8.2 की रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दिखा रही है।

सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाती है। इस बार कहानी में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि बदला, सत्ता की राजनीति और रिश्तों की जटिलता भी देखने को मिलती है। हर एपिसोड में नए मोड़ दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं, जिससे सीरीज शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है।

जिंदगी में नई चुनौतियां और राजनीतिक दांव-पेच

पहले सीजन की कहानी यूपी के सीतापुर के बैकग्राउंड पर बेस्ड थी, जहां गरीब परिवार के कुलदीप और परिवार की शानविका एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन सामाजिक हैसियत और गलतफहमियां उनके रिश्ते के बीच दीवार बन जाती हैं। हालात ऐसे बदलते हैं कि दोनों का प्यार धीरे-धीरे बदले की आग में बदल जाता है।

तो दूसरा सीजन वहीं से शुरुआत करता है, जहां पहली कहानी खत्म हुई थी। अब किरदारों की जिंदगी में नई चुनौतियां, राजनीतिक दांव-पेच और रिश्तों की नई परीक्षा देखने को मिलती है। कहानी का यही विस्तार यूजर्स को लगातार अगले एपिसोड देखने के लिए उत्साहित करता है। अगर आपको रोमांस के साथ सस्पेंस, ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट पसंद हैं, तो 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' जरूर देखनी चाहिए।