29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सलमान खान के सामने ये सब नहीं करते!’ राम कपूर के रवैये पर भड़के फैंस, लगा दी क्लास

Ram Kapoor trolled for attitude in front of Salman Khan: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम कपूर के हालिया रवैये को लेकर फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Ram Kapoor and Lock Upp season 2 (this photo from x:@TejuLoverr51/IMDb)

Ram Kapoor and Lock Upp season 2 (this photo from x:@TejuLoverr51/IMDb)

Ram Kapoor trolled for attitude in front of Salman Khan: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) का पहला ही टास्क विवादों में घिर गया है। इस बार चर्चा शो के किसी ट्विस्ट की नहीं, बल्कि एक्टर राम कपूर के व्यवहार की हो रही है। बता दें, एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राम कपूर टास्क के दौरान पानी न मिलने की शिकायत करते हुए गेम बीच में रोक देते हैं। इसके बाद यूजर्स ने उनके रवैये को लेकर ट्रोल करना शुरू कर देते है।

रितेश देशमुख ने राम कपूर को समझाया

पहले टास्क में सेफ कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला पेंटबॉल गन से बाकी खिलाड़ियों को निशाना बना रहे थे। तो वहीं, अनसेफ कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से बचने के लिए शॉट्स से बचते हुए बजर तक पहुंचना था। बता दें, अपनी बारी पूरी करने के बाद राम कपूर ने जेलर रितेश देशमुख से कई बार पानी मांगा। जब उन्हें तुरंत पानी नहीं मिला, तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए मेकर्स से कहा कि बिना पानी के इस तरह टास्क करवाना गलत है।

ये सिचुएशन तब और गर्मा गई जब राम कपूर टास्क के बीच में ही खड़े हो गए और आगे खेलने से मना कर दिया। इस दौरान रितेश देशमुख ने उन्हें समझाया कि सभी कंटेस्टेंट्स को पहले से अपनी पानी की बोतल दी गई थी और उसकी जिम्मेदारी खुद खिलाड़ियों की होती है। इसके साथ ही, बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और टास्क दोबारा शुरू कराया गया।

सलमान खान होस्ट कर रहे होते तो शायद वो ऐसा व्यवहार नहीं करते

ये पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और वायरल क्लिप पर कई लोगों ने राम कपूर के बिहेवीयर को एंटाइटल्ड बताते हुए उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी। दरअसल, कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्हें किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए इतना एटीट्यूड क्यों इसमें, जबकि कुछ ने ये तक कहा कि अगर शो किसी दूसरे बड़े स्टार जैसे सलमान खान के साथ या बिग बॉस में होते और सलमान खान होस्ट कर रहे होते तो शायद वो ऐसा व्यवहार नहीं करते।

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब राम कपूर विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके एक पुराने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है, जिसमें उन्होंने अपने एक विवादित मजाक को सेंस ऑफ ह्यूमर बताया था। उस समय भी कई लोगों ने उनके बयान पर सवाल उठाए थे। फिलहाल, लॉक अप 2 का ये विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना ये मजेदार होगा कि आने वाले एपिसोड में राम कपूर इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या फिर अपना पूरा ध्यान गेम पर फोकस करते हैं।